आगराउत्तर प्रदेश

बैलून वाला सिलेंडर फटा, चार घायल

आगरा। थाना एत्माउद्दौला के पीलाखार,अग्रसेनपुरम में रविवार सुबह लक्ष्मण कुशवाह पुत्र मोतीराम निवासी महावीर नगर थाना ट्रांसयमुना मोटरसायकिल पर गैस के गुब्बारे बेचने आया हुआ था। लगभग 11:45 बजे वह हीलियम गैस से भरे सिलेंडर में एक घर के सामने खड़े होकर पानी भर रहा था। पानी भरते समय अचानक से सिलेंडर में तेज धमाका हो गया। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि सिलेंडर 15 मीटर दूर जाकर एक घर मे गिरा। उस घर मे सास-बहू बैठी हुई थीं। सिलेंडर मकान की दीवार से टकराकर 30 वर्षीय सितारा पत्नी अजीद के लगा। सिलेंडर टकराने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं उनकी 80 वर्षीय बुजुर्ग सास नरसो पत्नी महावीर खान के भी चोटें आई हैं।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button