उत्तर प्रदेश
टायर चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार
आगरा। थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने खड़े ट्रक के टावर चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से रिम सहित चारों टायर बरामद कर लिए। ट्रांस यमुना थाना प्रभारी निरीक्षक भानू प्रताप ने बताया कि ट्रक चालक ने तहरीर दी थी। बताया था कि वह शाहदरा में माल उतारने के लिए आया था। रात में ट्रक को वहीं खड़ा कर दिया। सुबह देखा तो ट्रक के चारों टायर रिम सहित गायब थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से पहचान कर झरना नाले के पास से शाहदरा के अमन नगर निवासी जयवीर उर्फ पुजारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।