देश दुनियां

साइप्रस का संदेश

डॉ दिलीप अग्निहोत्री

नई दिल्ली। साइप्रस ने आतंकवाद पर भारतीय रुख और कार्रवाई का समर्थन किया। पाकिस्तान के आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली विदेश यात्रा पर साईप्रस पहुंचे थे। साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडुलाइड्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस, प्रदान किया। नरेंद्र मोदी ने इसे सभी भारतीयों को समर्पित किया। कहा कि यह सम्मान भारत की प्राचीन सोच ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ को मिली वैश्विक मान्यता है, जो शांति और समृद्धि की दिशा में हमारे प्रयासों को प्रेरित करती है।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button