आगराउत्तर प्रदेश
खंदौली में छात्रा को परेशान करने वाला गिरफ्तार

आगरा। खंदौली में छात्रा को परेशान करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कई महीनों से छात्रा का पीछा करता था। वह स्कूल जाते और लौटते समय छात्रा को रोकता था। आरोपी छात्रा पर दोस्ती का दबाव बनाता था। उसने हाल ही में छात्रा का रास्ता रोककर अभद्र व्यवहार किया। मना करने पर छात्रा को जान से मारने की धमकी दी। छात्रा ने डर के मारे अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। पीड़िता के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए छात्रा को परेशान करने वाले को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीड़िता के पिता को आरोपी के साथियों से खतरा है। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।