image

पीएम मोदी ने दी दीपावली की बधाई, कहा- यह पर्व जीवन में सुख और समृद्धि की भावना को आगे बढ़ाए

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों कोे दीपावली की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह पावन पर्व लोगों के जीवन में सुख और समृद्धि की भावना को आगे बढ़ाए। पीएम मोदी ने कहा कि यह पर्व प्रकाश और प्रसन्नता से जुड़ा हुआ है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व लोगों के जीवन में सुख और समृद्धि की भावना को आगे बढ़ाएं।

पीएम मोदी ने दी दीपावली की शुमकामनाएं

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'सभी को दीपावली की शुभकामनाएं। दिवाली प्रसन्नता और चमक से जुड़ी है। यह पावन पर्व हमारे जीवन में सुख और समृद्धि की भावना को आगे बढ़ाए। मुझे आशा है कि आपके पास परिवार और दोस्तों के साथ एक शानदार दिवाली है।'

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दी दिवाली की बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा, 'प्रकाश और उमंग के इस पवित्र त्योहार पर हम ज्ञान और ऊर्जा के दीपक को प्रज्ज्वलित करते हुए जरूरतमंद लोगों के जीवन में भी खुशियां लाने का प्रयास करें। मैं इस महापर्व पर सभी देशवासियों के जीवन में सुख- समृद्धि के लिए प्रार्थना करती हूं।'

jagran

खबर अपडेट की जा रही है...

 

Post Views : 339

यह भी पढ़ें

Breaking News!!