image

जाने-माने समाजसेवी डॉ. विजय किशोर बंसल को अवॉर्ड से देश विदेशों में नवाजा जा रहा - आगरा का कर रहे हैं  नाम रोशन

धर्मेंद्र सिंह

आगरा। समाज सेवा के क्षेत्र में ब्रज क्षेत्र का पूरे भारत में प्रतिनिधित्व कर रहे कोरोना काल में अन्नदाता के रूप में प्रसिद्ध हुए, 25 संस्थाओं के ट्रस्टी कला, साहित्य एवं संस्कृति के साधकों के लिए भी समर्पित, किए हैं अनूठे काम डॉ. विजय किशोर बंसल 25 संस्थाओं के ट्रस्टी हैं। वे कोरोना काल में अन्नदाता के रूप में प्रसिद्ध हुए। यह क्रम आज भी जारी है। डॉ. विजय किशोर बंसल समाजसेवा के क्षेत्र में बृज क्षेत्र का प्रतिनिधित्व पूरे भारत में कर रहे हैं। तीन देशों ने उन्हें डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की है। वे देश के एकमात्र ऐसे समाजसेवी हैं जो कला, रंगकर्म, साहित्य और संस्कृति के साधकों का भी उन्नयन कर रहे हैं। यह अपने आप में अनोखी बात है। यही निराली बात उन्हें सभी समाजसेवियों में सर्वोपरि स्थान प्रदान करती है। वे समाजसेवा के गगन में दैदीप्यमान हैं और इसके बाद भी उनके पांव धरा पर हैं। सहजता और सरलता उनका स्वाभाविक गुण है। इसी कारण नटरांजलि थिएयर आर्ट्स (एनटीए) ने डॉ. विजय किशोर बंसल (डीलिट) को “ताज रंग महोत्सव शिरोमणि अवॉर्ड-2022” से सम्मानित किया है। इस तरह का यह प्रथम अवॉर्ड है। खास बात यह है कि डॉ. विजय किशोर बंसल को यह अवॉर्ड मिस्र (इजिप्ट) के कलाकारों ने दिया।
मिस्र के कलाकारों ने डॉ. विजय किशोर बंसल के परिजनों के साथ भी फोटो खिंचवाई एनटीए, आगरा की निदेशक और जानी-मानी रंगकर्मी अलका सिंह ने बताया कि डॉ. विजय किशोर बंसल ने 7वें अंतरराष्ट्रीय ताज रंग महोत्सव को सफल बनाने में बैकबोन की तरह काम किया। वे महोत्सव के मुख्य संरक्षक भी हैं। पर्दे के पीछे रहकर उन्होंने जो सहयोग दिया है, वह उल्लेखनीय है। उनका योगदान ऐसा है जिसे शब्दों में वर्णित नहीं किया जा सकता है।मुख्य संरक्षक होने के बाद भी उन्होंने मंच, माला, माइक की तनिक भी इच्छा नहीं जताई। इजिप्ट के कलाकार मेन्ना, होडा, मोहम्मद अल्ला, निर्देशक मोहम्मद अशरफ ने डॉ. विजय किशोर बंसल को उनके विजय नगर कॉलोनी स्थित आवास पर जाकर “ताज रंग महोत्सव शिरोमणि सम्मान 2022” से सम्मानित किया। महोत्सव संयोजक अलका सिंह एवं मिस्र के कलाकारों ने डॉ. विजय किशोर बंसल को शॉल ओढ़ाई और स्मृति चिन्ह भेंट किया। महोत्सव की ताज क्वीन मेन्ना ने इजिप्ट की क्वीन की प्रतिकृति भेंट की।डॉ. विजय किशोर बंसल और मिस्र से आए कलाकर दल के नेता मोहम्मद अशरफ उल्लेखनीय है कि अंतर्राष्ट्रीय ताज रंग महोत्सव नटरांजलि थियेटर आर्ट्स (एनटीए, आगरा) द्वारा डॉ भीमराव आंबेडकर विवि (पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम्य विकास संस्थान) के सहयोग से 18,19, 20 सितम्बर 2022 को वि.वि. परिसर स्थित गोल्डन जुबली हॉल में आयोजित किया गया। भारत के विभिन्न राज्यों के अलावा नेपाल, मिस्र, मलेशिया, बांग्लादेश के कलाकारों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। अंतिम दिन नाटक ये मेरा देश की ऐसी प्र्सतुति हुई कि दर्शकों ने खड़े होकर तालियां बजाईं।महोत्सव में आगरा के सुप्रसिद्ध समाजसेवी तीन देशों से डॉक्टरेट एवं डीलिट की मानद उपाधि प्राप्त, कोरोना काल में साक्षात अन्नदाता स्वरूप डॉ. विजय किशोर बंसल ने सभी अंतर्राष्ट्रीय अतिथि कलाकारों के ब्रजभोग की व्यवस्था करवाई। कलाकारों की सभी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां वर्चुअल मंच पर देख कर आयोजकों एवं मेहमान कलाकारों का हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम की शुरुआत में इजिप्ट, मलेशिया एवं झारखंड के दल को अपने आवास पर आमंत्रित कर सम्मानित किया।मिस्र की महिला कलाकार खुद को डॉ. विजय किशोर बंसल के साथ फोटो खिंचवाने से रोक नहीं पाईं।महोत्सव संयोजक अलका सिंह ने बताया कि डॉ. विजय किशोर बंसल विशुद्ध समाज सेवा के क्षेत्र में ब्रज क्षेत्र का पूरे भारत में प्रतिनिधित्व करते हैं। वे देश भर में लगभग 25 संस्थाओं के ट्रस्टी हैं। समाज सेवा के साथ ही डॉ. विजय किशोर बंसल संस्कृति संवर्धक के तौर पर कला, साहित्य एवं संस्कृति के साधकों के प्रति भी असीम स्नेह करते हैं। अपने अति व्यस्ततम समय में से भी समय निकालकर देश-विदेश के कलाकारों का स्वागत सत्कार करना कलासाधकों के लिए बड़े उपहार से कम नहीं
मिस्र से कलाकारों का दल 13 सितम्बर, 2022 को ही आगरा में आ गया था। इस दल को डॉ. विजय किशोर बंसल ने अंतर्राष्ट्रीय संस्कृति आदान-प्रदान के तहत विभिन्न प्रकार के भारतीय उपहार देकर 24 सितम्बर की सुबह विदा किया। सम्मान एवं विदाई के अवसर पर उनकी धर्मपत्नी, परिवार के नन्हे राजकुमार एवं राजकुमारियां भी सम्मिलित हुए
कलाकारों का स्वागत तो दिल वाले ही कर सकते हैं।
डॉ. विजय किशोर बंसल को सम्मानित किए जाने पर आयोजन समिति से डॉ आनंद टाइटलर, नितेश शर्मा, संरक्षक सुरेश चंद गर्ग, महेश शर्मा, डॉ. मदन मोहन शर्मा, रोहित कत्याल, लालाराम तैनगुरिया आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

Post Views : 394

यह भी पढ़ें

Breaking News!!