image

लता मंगेशकर की स्मृति में भव्य संगीत संध्या का आयोजन

धर्मेंद्र सिंह

आगरा। मेरी आवाज ही पहचान है -लता मंगेशकर
भारत के दिल की धड़कन 
लता मंगेशकर 
गुनगुनाती जिन्दगी द्वारा 
हम सब की जिन्दगी को  संगीत से परिपूर्ण करने वाली स्वर की देवी लता मंगेशकर की स्मृति में होटल  टेम्पटेशन एक भव्य संगीत संध्या का आयोजन किया गया।गुनगुनाती जिन्दगी इस खुबसूरत और सुरीली संस्था का शुभारंभ आगरा की सुप्रसिद्ध गायिका एवं लेखिका ललिता करमचन्दानी एवं फ़ार्मेसी कॉलेज की प्रिंसिपल डा रश्मि त्रिपाठी द्वारा किया गया।इसका शुभारंभ विशिष्ट अतिथि  आदरणीय मधू बघेल,श्रुति सिन्हा,गोपी केसवानी द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया।इस कार्यक्रम में लता जी के कई नये पुराने सुरीले नगमें गाकर उनको स्वरांजलि दी गयी। इस संस्था में शहर की जानी मानी और गणमान्य नागरिक जिनमें डॉक्टर,प्रोफेसर,बैंक मैनेजर,टीचर,हाउस वाइफ,बिज़नेस वुमन शामिल हैं पर सब की  संगीत और समाज के प्रति लगन है।क्लब की स्थापना का उद्देश्य संगीत से शुरु हुआ ।संगीत  जो रूह को सुकून दे।संगीत
 जो जिन्दगी की हर परेशानी को गुनगुनाते हुए सहन करने की शक्ति दे।संगीत जो आपको समाज के हर वर्ग के लिये कुछ अच्छा करने की प्रेरणा दे।संगीत जो आपको हर हाल में मुस्कुराना और गुनगुनाना सिखा दे।कार्यक्रम की संयोजक डा रश्मि त्रिपाठी ने बताया कि 

संगीत सेवा और समाज सेवा को एक साथ एक ही संस्था तले कार्यन्वित करना हमारा मुख्य उद्देश्य है।  
 
डा कविता भटनागर,डा अमिता त्रिपाठी,रश्मि कपूर,मणि शर्मा,विनिता गुप्ता,निशा गुडवानी,वीना छाबड़ा,संगीता कत्याल  सब ने एक से बढकर नगमें गाए जैसे 
लग जा गले,तूने ओ रंगीले,आज फिर जीने की तमन्ना है,रहे न रहे हम,दिल तो है दिल,ओ सजना बरखा बहार आई,मेरे हाथों में नौ नौ चूडियाँ ,मेरे ख्वाबों मे जो आये ,सत्यम शिवम सुन्दरम।लता जी के साथ मोहम्मद रफी,किशोर कुमार,मन्ना दे,हेमंत कुमार,मुकेश से लेकर उदित नरायन,मोहम्मद अजीज,विनोद राठौर ,अमित कुमार जैसे नये गायकों ने भी यादगार गीत गाये।उन गीतों को भी अपने स्वरों से सजाया डा आशिष त्रिपाठी,मधुकर चतुर्वेदी,डा संजीव बोहरा,अजय मनचन्दा,अमृत सोलंकी,अनुराग किशोर,माईकल ने और उनका साथ दिया ललिता करमचन्दानी और डा रश्मि त्रिपाठी ने ।
शहर के कई गणमान्य नागरिक श्रोता के रूप में उपस्थित रहे और संगीत का आनन्द लिया।महेश धाकड़,राकेश अग्रवाल,गोपी केसवानी,ऋतु गोयल ,जाह्नवी बजाज,दीपा लालवानी,जयश्री मोटवानी आदि ।सभी अतिथियों को यादगार के तौर पर सुन्दर पौधे भेंट किए गये।
सन्चालन मणि शर्मा ने किया।

Post Views : 363

यह भी पढ़ें

Breaking News!!