image

ब्रज रत्न अवार्डियों को आजीवन नि:शुल्क चिकित्सकीय परामर्श देंगें डॉ. नरेश शर्मा

आगरा

आगरा। ब्रज रत्न अवार्डियों के स्वास्थ्य को लेकर न्यूरोफिजिशियन डॉ. नरेश शर्मा ने बड़ी पहल की है उन्होंने गुरूवार को मधुवन प्लाज़ा में एक समारोह आयोजित कर 7 वर्षों में अबतक अवार्ड प्राप्त कर चुके सभी अवार्डियों को आजीवन नि:शुल्क चिकित्सकीय परामर्श देने की घोषणा की। इस मौके पर हाल ही में ब्रज रत्न से अलंकृत हुए अभिनेता डिम्पी मिश्रा का स्वागत भी किया। समारोह में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की मा. सदस्य श्रीमती निर्मला दीक्षित मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। इस दौरान उन्होंने अपने सम्बोधन में डॉ. नरेश शर्मा की पहल की सराहना की। डॉ. नरेश शर्मा ने ब्रज रत्न अवार्ड से अलंकृत हुए सभी अवार्डियों को आजीवन निशुल्क चिकित्सकीय परामर्श देने की घोषणा करते हुए सभी ब्रज रत्नों को देश की भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणा बताया। उनकी इस घोषणा का स्वागत करते हुए इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन चेयरमैन पूरन डावर, फाउंडेशन के  अजय शर्मा, ब्रजेश शर्मा, मधुसूदन भट्ट, सलाहकार समिति के चेयरमैन स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह, आयोजन समिति के चेयरमैन किशोर खन्ना, राजेश गर्ग आदि ने उनको बधाई देते हुए डॉ. नरेश शर्मा का आभार व्यक्त किया। स्वागत एवं उद्घोषणा कार्यक्रम का संचालन डॉ. महेश धाकड़ ने किया। इस मौके पर श्रीप्रकाश पांडे, अनूप गुप्ता, ह्रदेश भारद्वाज, केपी सिंह, अजय परमार, अविनाश वर्मा आदि मुख्य रूप से मौजद रहे।              

केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश के मुख्य सचिव ने किया अलंकृत 
ब्रज रत्न अवार्ड के सातवें अलंकरण समारोह का आयोजन पिछले दिनों इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन द्वारा केएनसीसी कन्वेंशन सेंटर में किया गया था। समारोह में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल और मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने 10 विभूतियों को किया ब्रज रत्न से अलंकृत किया था।

डिम्पी मिश्रा और पांच पद्म अवार्डयों सहित कुल 10 मिला था सम्मान  
वर्ष पांच पद्म अवार्डियों सहित कुल 10 विभूतियों को इस अवार्ड से अलंकृत किया गया उनमें एयर मार्शल अवदेश कुमार सिंह, पद्म भूषण व पद्मश्री गोपालदास नीरज, पद्मश्री अनूप जलोटा, पद्मश्री मोहन स्वरूप भाटिया, पद्मश्री डॉ. ललित कुमार गुप्ता, पद्मश्री नलिनी-कमलिनी अस्थाना, पंडित बृजभूषण गोस्वामी, क्रिकेटर पूनम यादव,  फिल्म अभिनेता डिम्पी मिश्रा और अभिनेत्री अर्चना गुप्ता शामिल रहीं।

Post Views : 219

यह भी पढ़ें

Breaking News!!