image

खंदौली के प्राथमिक विद्यालय में किया गया वृक्षारोपण

डीके श्रीवास्तव

आगरा। खंदौली क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नादऊ में वृक्षारोपण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाध्यापक अनिल शर्मा ने नीम व जामुन का पौधा लगाकर किया। इस दौरान स्कूल के प्रांगण में छात्र-छात्राओं ने वृक्ष लगाए। प्रधानाध्यापक अनिल शर्मा ने बच्चों को पेड़ों का महत्व बताया कहा कि पर्यावरण को हरा भरा रखने के लिए हमें प्रतिवर्ष वृक्षारोपण करना चाहिए। प्रतिवर्ष विश्व पर्यावरण दिवस पर बच्चों को स्कूल में सिखाया जाता है कि हमें वृक्षारोपण करना चाहिए। परंतु बच्चों को पूर्ण रुप से यह सिखाया जाना चाहिए कि हमें प्रति सप्ताह या महीने में एक ना एक पौधा अपने घर के आस-पास जरूर लगाना चाहिए। अगर हम इस बात को तेजी से नहीं सोचेंगे तो हम पृथ्वी और पर्यावरण की रक्षा नहीं कर पाएंगे। मौके पर परिसर में प्रधानाध्यापक अनिल शर्मा, जयशंकर शर्मा, अलका सक्सेना, प्रधान शिव प्रशाद समस्त स्टाफ आदि लोग उपस्थित रहे!

Post Views : 273

यह भी पढ़ें

Breaking News!!