image

America के मेक्सिको बार में हमला, 11 लोगों की मौत; 4 घायल, हमलावर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अमेरिका के उत्तरी मैक्सिकन सीमावर्ती शहर सैन लुइस रियो कोलोराडो में एक बार में एक व्यक्ति द्वारा बार में आग लागाने के बाद 11 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि मेक्सिको में महिलाओं के प्रति अनुचित व्यवहार के कारण एक व्यक्ति को बार से बाहर निकाल दिया गया था जिसके बाद उसने वापस जाकर उसमें आग लगा दी।

अमेरिका के उत्तरी मैक्सिकन सीमावर्ती शहर सैन लुइस रियो कोलोराडो में एक बार में एक व्यक्ति द्वारा बार में आग लागाने के बाद 11 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि मेक्सिको में महिलाओं के प्रति अनुचित व्यवहार के कारण एक व्यक्ति को बार से बाहर निकाल दिया गया था, जिसके बाद उसने वापस जाकर उसमें आग लगा दी। समाचार एजेंसी एएफपी ने यह जानकारी दी है।

आगजनी की हमले में 11 लोगों की मौत

अधिकारियों के मुताबिक, आगजनी का यह हमला संयुक्त राज्य अमेरिका की सीमा से लगे उत्तरी राज्य सोनोरा के सैन लुइस रियो कोलोराडो शहर में शुक्रवार से शनिवार रात भर हुआ। इस हादसे में चार महिला सहित कुल 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य चार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हमलावर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समाचार एजेंसी रायटर के मुताबिक, राज्य के अटॉर्नी जनरल गुस्तावो रोमुलो सालास ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस हादसे में जान गंवाने वाली महिलाओं में से एक अमेरिकी नागरिक थी, जबकि एक पीड़ित सिर्फ 17 साल की थी। हालांकि, शहर के मेयर सैंटोस गोंजालेज ने कहा कि संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Post Views : 280

यह भी पढ़ें

Breaking News!!