image

विश्व में गूंजा भारत का गौरवगान" जय विज्ञान-जय अनुसंधान

डीके श्रीवास्तव

आगरा अब बच्चे सिर्फ चंदा मामा नहीं बुलाएंगे।चांद की तरफ देख कर अपने भविष्य के सपने को पूरा करेंगे।करवा चौथ की चलनी से सिर्फ चांद नहीं बल्कि देश की बुलंदी भी दिखेगी। यह कहना है भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के मंत्री और विधान परिषद सदस्य विधायक विजय शिवहरे का । चंद्रयान-3 की सफलता पर इसरो टीम और देशवासियों को बधाई देते हुए विजय शिवहरे ने कहा कि यह भारत के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि और कौशल का प्रमाण है। आज चांद पर भारत के अंतरिक्ष यान चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए समस्त देशवासियों और इसरो के वैज्ञानिकों को हार्दिक बधाई दी।यह समस्त देशवासियों के लिए अपार प्रसन्नता का अवसर है। हमारे वैज्ञानिकों की यह सफलता विश्व में अद्वितीय है। भारत विश्व में चांद के दक्षिणी ध्रुव पर अपने अंतरिक्ष यान की सफल लैंडिंग वाला प्रथम देश बन गया है। 140 करोड़ लोगों की प्रार्थना और इसरो के साढ़े 16 हजार वैज्ञानिकों की चार साल की मेहनत रंग ले लाई। अब पूरी दुनिया ही नहीं चांद भारत की मुट्ठी में है।
       .... विजय शिवहरे विधायक

Post Views : 226

यह भी पढ़ें

Breaking News!!