image

शोभा यात्राओं से बना श्री राममय माहौल 

लखनऊ

लखनऊ. श्री राम जन्मभूमि पर नवीन मंदिर में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी 2024 को होना है उससे पूर्व ही सारा समाज श्री राम भक्ति में डूबा हुआ है। भक्ती की इसी आनंदोत्सव में भगवान श्री राम के अनुज श्री लक्ष्मण जी की नगरी लक्ष्मणपुरी में दिनांक 17 जनवरी 2024 को चार स्थानों पर श्री रामलला स्वरूप दर्शन एवं शोभायात्रा का आयोजन लक्ष्मणपुरी के श्री राम भक्तों द्वारा किया गया। लखनऊ पूर्व भाग का कार्यक्रम सेंट्रल एकेडमी विद्यालय सेक्टर 9 इंदिरा नगर में आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रुप में प्रतिष्ठित समाज सेवी अशोक उपाध्याय रहे एवं क्रार्यक्रम की अध्यक्षता श्री स्वामी सिद्धेश्वर गिरी ने की। इस अवसर पर मुख्य वक्ता अशोक उपाध्याय ने कहा कि आज कोठारी बंधुओं का बलिदान पूर्ण हो रहा है। 1992 में जब विवादित ढांचा ढहाया गया था उस दिन भारत की आत्मा प्रसन्न हुई थी यह मन्दिर लाखों रामभक्तों के बलिदान 76 युद्धों के बाद प्राप्त हुआ है। सिद्धेश्वर गिरी ने कहा कि आज सारा समाज राममय है अब हमे राम राज्य की संकल्पना को साकार करना है। इस कार्यक्रम में भगवान श्री राम के बाल स्वरूप में 1000 से अधिक बालक प्रभू राम रूप में उपस्थित हुए वहीं भगवान श्री राम के जीवन यात्रा से सम्बन्धित झांकियों को भी शोभायात्रा में प्रस्तुत हुई। कार्यक्रम में विविध प्रकार की झांकी कार्यक्रम में शामिल हुई। सम्पूर्ण कार्यक्रम में 4000 से अधिक लोग सामिल हुए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में 
अनुप कुमार जैन अध्यक्ष इन्दिरा नगर जैन समाज, वीरेन्द्र प्रताप
कार्यकारी अध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद लखनऊ पूरब
प्रोफेसर विसंम्भर नाथ अरोरा जी
वरिष्ट पत्रकार टाईम्स आफ इंडिया
इनके अलावा अमितेश विभाग कार्यवाह
अनिल विभाग प्रचारक
प्रभात , अरुण सह , ज्योति प्रकाश 
मनु देव, अभिषेक , कमलेश
डा विश्वनाथ अभियान के संयोजक
गोपाल, स्वर्णिम कार्यक्रम के संयोजक एवं समाज के प्रबुद्ध व गणमान्य नागरिक तथा मातृ शक्ति भी उपस्थित थें।

Post Views : 138

यह भी पढ़ें

Breaking News!!