image

-निर्देशक दुष्यंत कुमार की चौथी फिल्म 'जिंदगी शतरंज है' नामित - 28 जनवरी को गांधीनगर गुजरात में होगा इस बार का फिल्मफेयर 

आगरा

ताजनगरी के निर्देशक की फिल्म देश के प्रतिष्ठित 'फिल्मफेयर' अवार्ड (69 संस्करण) 2024 के लिए नामित की गई है। लंबे अर्से के बाद शहर के किसी निर्देशक को यह कामयाबी मिलने जा रही है। अवार्ड की ज्यूरी ने शहर के दुष्यंत प्रताप सिंह की फिल्म 'जिंदगी शतरंज है' को नामित किया है। इस बार समारोह 28 जनवरी को गांधीनगर (गुजरात) में होने जा रहा है। 
दुष्यंत के निर्देशन में बनी जिंदगी शतरंज है बीते साल रिलीज हुई थी। फिल्म में हितेन तेजवानी, ब्रूना अबदुल्लाह, शावर अली, पंकज बेरी, हेमंत पांडेय, अर्जुमन मुगल और दलेर मेंहदी जैसे मंझे कलाकारों ने भूमिकाओं को अंजाम दिया है। संगीत अंजन भट्टाचार्य और इंद्राणी भट्टाचार्य का है। लेखक एम सलीम हैं। समीक्षकों ने फिल्म की काफी तारीफ की थी। इसके बाद इसे समारोह के पीपुल्स च्वाइस श्रेणी के लिए नामित किया गया है। समारोह की होस्टिंग करण जौहर, मनीष पाल और आयुष्मान खुराना जैसे सितारे करेंगे। बता दें कि एक जुलाई 1977 को आगरा में जन्मे दुष्यंत 1995 में आगरा कालेज के स्नातक हैं। इससे पहले उन्होंने 2019 में 'द हंड्रेड बाक्स', 2022 में 'त्राहिमाम' और 2023 में 'अजयवर्धन' फिल्म को निर्देशित किया था। इनमें वे दुष्यंत डेजी शाह, रश्मि देसाई, बिग बास फेम अर्शी खान जैसे कलाकारों को निर्देशित कर चुके हैं। 
आगरा वाले कर सकते हैं वोट 
दुष्यंत ने बताया कि पीपुल्स च्वाइस के लिए आनलाइन वोटिंग की जा रही है। आगरा वाले फिल्मफेयर-2024 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस श्रेणी में फिल्म को वोट कर सकते हैं। ज्यूरी के मतों के साथ आनलाइन वोट भी जोड़े जाएंगे। वोटिंग अभी बंद है लेकिन दो दिन के लिए कभी भी खुल सकती है। उनका मुकाबला कई बड़ी फिल्मों से है।
ऐसे हुई करियर की शुरूआत 
आगरा में इवेंट कंपनी एमफोरयू के बाद उन्होंने स्वामी चक्रपाणि और साथियों के साथ रियालिटी शो धर्म की बात का निर्देशन किया। कई म्यूजिक एलबम बनाए। डेजी शाह के साथ 'इंदिरा गैस टीवीसी' से पहचान मिली। उन्हें 'भारत-श्रीलंका बांड पुरस्कार' के अलावा विक्रमशील हिंदी विद्यापीठ के विद्या वाचस्पति की मानद उपाधि से सम्मानित किया जा चुका है।

Post Views : 122

यह भी पढ़ें

Breaking News!!