image

कैबिनेट मंत्री के साथ सैकड़ों गौ सेवकों ने विशेष भोग समर्पित कर गौ सेवा की

डीके श्रीवास्तव

आगरा। अयोध्या में भगवान श्रीराम प्राण मंदिर प्रतिष्ठा समारोह को समर्पित कार्यक्रम श्रीकृष्ण गौशाला में हुआ। कमेटी द्वारा अनूठी पहल करते हुए गौ माता को विशेष भोग समर्पित किए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने किया। सैकड़ों गौ सेवकों ने विशेष भोग समर्पित कर गौ सेवा की। वैदिक मंत्रोच्चार, गौ माता का चरण वंदन, तिलक पूजन किया
गया। श्री कृष्ण गौशाला कमेटी के अध्यक्ष गिरधारी लाल भक्तयानी ने कहा कि गौ माता को 10 प्रकार के अनाज, 20 प्रकार की सब्जियां, आठ प्रकार के फल, कई दालें गुड़, चना और मिठाइयां अर्पित की गई। इस मौके पर डॉ. अलौकिक उपाध्याय, मनीष हरजानी, सतीश वाधवानी, संजय अग्रवाल, दिलीप खंडेलवाल, अवधेश त्यागी, वासुदेव, पूरनचंद आदि ने धर्मलाभ लिया।

Post Views : 140

यह भी पढ़ें

Breaking News!!