image

गोवर्धन की परिक्रमा का पूंछरी वाला भोग, सीएम भजन लाल की तैयारी में बैठे हुए कर्मचारी 

मथुरा

गोवर्धन। राजस्थान के मुख्यमंत्री की भजन लाल शर्मा गिरिराज जी के भक्त हैं। वे बचपन से ही गिरिराज जी की भक्ति करते हैं। उनकी भक्ति देखते ही बनती थी, वे शपथ ग्रहण के बाद गिरिराज जी की पूजा करने आए थे। वे अपनी सफलता का श्रेय गिरिराज गोवर्धन महाराज को ही मानते हैं। हालांकि उनके मुख्यमंत्री के शपथ लेने के बाद बुधवार को दूसरी बार गिरिराज जी के दर्शन करने का कार्यक्रम मौसम खराब होने के कारण हो स्थगित गया। कार्यकर्ता मायूस दिखाई दिये। शासन प्रशासन की तैयारियां धरी की धरी रह गई। डेढ़ माह के कार्यकाल में वे दूसरी बार गिरिराज जी की परिक्रमा को आ रहे थे। इससे पहले वे गोवर्धन गिरिराज जी के दानघाटी में दर्शन कर चुके हैं। पूंछरी के श्रीनाथ जी में पूजा अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया। उनकी पत्नी व पुत्र गिरिराज जी की परिक्रमा व दंडवती दे चुके हैं। गिरिराज जी की परिक्रमा का कुछ भाग राजस्थान सीमा के अंतर्गत आता है। ब्रज चैरासी कोस के अधिकतर पड़ाव राजस्थान में हैं। मुख्यमंत्री शर्मा से गिरिराज जी की परिक्रमा के साथ-साथ ब्रज चैरासी कोस की परिक्रमा व पड़ाव स्थलों के विकास की उम्मीद जागी है। पूंछरी के रहने वाले करन सिंह फौजदार ने बताया कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा तलहटी गिरिराज जी में बचपन से ही आस्था रखते हैं। वे उनको तीस साल से पूजा व सेवा करते देखते आ रहे हैं। खुशी राम ने बताया कि भजन लाल शर्मा जी मुख्यमंत्री रहते हुए गिरिराज जी की सेवा कर रहे हैं।

Post Views : 107

यह भी पढ़ें

Breaking News!!