image

MP के मौसम पर IMD का बड़ा अपडेट, 2 दिन बारिश के साथ में गिरेंगे ओले

भारतीय मौसम विभाग ने 26 और 27 फरवरी को राज्य के कई जिलों में बारिस की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि दो दिनों तक पूरे प्रदेश में हल्की बारिश होगी। आइये जानते हैं एमपी के मौसम का हाल।

मध्य प्रदेश का मौसम एक बार फिर से बदलने वाला है। भारतीय मौसम विभाग ने प्रदेश में दो दिनों तक लगातार बारिश का अपडेट दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि एमपी के कई जिलों में बारिश के साथ-साथ ओले गिरने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य में बिजली चमकने के साथ-साथ तेज हवा चलने को लेकर अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग के इस अपडेट से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें ला सकती हैं। आइये जानते हैं मध्य प्रदेश के मौसम का पूरा हाल।

इस दिन होगी बारिश और गिरेंगे ओले
भारतीय मौसम विभाग ने 26 और 27 फरवरी को राज्य के कई जिलों में बारिस की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि दो दिनों तक पूरे प्रदेश में हल्की बारिश होगी। बारिश के साथ ही मौसम विभाग ने प्रदेश में ओले गिरने की संभावना भी जताई है। मौसम विभाग ने 26-27 फरवरी को ही ओले गिरने को लेकर अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया है कि इस दिन बारिश, ओले के साथ-साथ बिजली गिरने और चमकने के साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी।

बीते दिनों भी मध्य प्रदेश के साथ पूरे उत्तर भारत में बारिश देखने को मिली थी। बारिश के साथ-साथ तेज और सर्द हवाओं ने तापमान में गिरावट दर्ज करवाई थी। मौसम विभाग ने इस दौरान एमपी के मौसम को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया था। उस समय हुई बारिश से किसानों की फसलों को नुकसान भी हुआ था। हालांकि, हल्के पानी से लोगों की फसलों को फायदा भी पहुंचा था। अब मौसम विभाग ने ओले गिरने का अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग के इस अपडेट के बाद किसानों की चिंताएं शुरू हो गई हैं।

मौसम विभाग के इस अपडेट के बाद प्रदेश में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने बताया है कि बारिश और तेज हवाओं के कारण राज्य में तापमान में कमी आएगी और प्रदेश में सर्दी एक बार फिर से बढ़ जाएगी।

Post Views : 123

यह भी पढ़ें

Breaking News!!