image

नारी रत्न से सम्मानित होगी नारी शक्ति की मिशाल बनी बहने

धर्मेंद्र सिंह

आगरा समाज सेवा की अग्रणी संस्था श्री बांके बिहारी एजुकेशनल सोसाइटी परिवार एवं गांधी अध्ययन केंद्र डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के संयुक्त तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आगरा की नारी शक्ति का प्रतीक बन चुकी बहनों को नारी रत्न से सम्मानित किया जाएगा विश्वविद्यालय के पालीवाल परिसर स्थित जुबली सभागार में आयोजित होने वाले  नारी रत्न सम्मान 2024 समारोह में शहर की प्रमुख नारी शक्तियों को अलंकृत किया जाएगा श्री बांके बिहारी एजुकेशनल सोसाइटी अध्यक्ष डॉ मदन मोहन शर्मा ने बताया कि शहर के विकास और नारी सम्मान हेतु विशेष कार्य करने वाली महिलाओं को नारी रत्न सम्मान2024 द्वितीय संस्करण से सुशोभित किया जाएगा जैसा की 2023 में भी किया गया था 
 गांधी अध्ययन केंद्र, समन्वयक डॉ राजेश कुशवाहा ने बताया कि समाज के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान करने वाली नारी शक्तियों को सम्मानित करना अपने आप में गौरव की बात है वास्तविकता तो यह है कि वर्तमान नारी शक्ति समाज मे पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही है समाज का उत्थान तभी संभव है जब नारियों का सम्मान उनके अधिकार के अनुसार प्राप्त हो इसी के परिप्रेक्ष्य मैं नारी रत्न सम्मान 2024 आयोजित किया जा रहा है श्री बांके बिहारी एजुकेशनल सोसाइटी  कार्यक्रम संयोजक सुषुमलता सारस्वत पंडित नकुल सारस्वत ने बताया कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है घर संभालने से लेकर देश की तरक्की में अपनी अहम भूमिका निभा रही है बेटों की तरह हमारी बेटियां विश्व स्तर पर परचम लहरा रहीं है महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता है नारी रत्न सम्मान 2024 समारोह के साथ ही एक संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है जिसमें नारी शक्ति के बारे में विचार विमर्श किया जाएगा प्रमुख रूप से डॉ मदन मोहन शर्मा,डॉ राजेश कुशवाहा, रावली मंदिर महंत अभिषेक पाराशर,पूजा सक्सेना,दिव्या मलिक,डॉ राहत जहां खानम,सुषुमलता सारस्वत,सुशील सारस्वत,नकुल सारस्वत,मोहम्मद फैजान,सोनू गोस्वामी,आदि

Post Views : 119

यह भी पढ़ें

Breaking News!!