image

एत्माउद्दौला में धारदार हथियार से गला रेत कर युवक की हत्या

धर्मेंद्र सिंह

आगरा। थाना एत्माउद्दौला के प्रकाश नगर टावर वाली गली में रहने वाले युवक की देर रात अज्ञात लोगों द्वारा धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। मौके पर आई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक एत्माउद्दौला के प्रकाश नगर में घनश्याम 21 पुत्र गोपाल रहता था। उसके भाई जनक बीती फरवरी में बीमारी से मौत हो चुकी है। मौत के बाद भाभी द्रौपदी मायके में रह रही है। घनश्याम की मां अपनी बेटियों के पास रहती है। जानकारी मिली है कि घनश्याम गांजे के नशे का आदी था और कोई काम नहीं करता था। उसकी मां उससे मकान खाली करवाकर अपनी बेटियों को देना चाहती थी। सप्ताह भर पहले पंचायत भी हुई थी। शनिवार सुबह उसका खून से लथपथ उसका शव घर के अंदर मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद भाभी म्रतक की मां,बहन और मामा पर शक जता रही है। जबकि मां भाभी पर शक जता रही है। युवक शाम को लोगों को घूमता दिखाई दिया है। उसके पास कई लोग नशा करने आते थे। पुलिस अभी सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। सीओ छत्ता सुकन्या शर्मा के अनुसार फोरेंसिक टीम जांच कर रही है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

Post Views : 309

यह भी पढ़ें

Breaking News!!