image

पत्रकारों के साथ तिरंगा यात्रा में पहुंचे ब्लॉक प्रमुख आशीष शर्मा, गूंजे भारत माता के जयकारे

इंडिया समाचार 24 - आगरा

आगरा। धूमधाम से अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। हर जिले में कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। इसी कड़ी में आगरा जनपद मे दीवानी स्थित भारत माता प्रतिमा से शहीद स्मारक संजय प्लेस तक मीडिया कर्मियों द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर आशीष शर्मा ब्लॉक प्रमुख खंदौली उपस्थित रहे इस मौके पर जनपद के समस्त इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कर्मी एवम प्रिंट मीडिया के संवादाता उपस्थित रहे। ब्लॉक प्रमुख आशीष शर्मा ने कहा की "कई साल गुलामी के बाद हमारे देश को आजादी मिली है। अंग्रेजों ने हमारी संस्कृति और सभ्यता को छिन्न-भिन्न कर दिया था। लेकिन उसके बाद भी आज तिरंगा हमारे देश की शान है। देश की सीमाओं पर सेना की वजह से ही आज देश के नागरिक सुरक्षित हैं। इसलिए हम सभी को भारतीय होने पर गर्व करना चहिए।"

Post Views : 407

यह भी पढ़ें

Breaking News!!