The Kapil Sharma Show: तो इस वजह से कृष्णा अभिषेक ने छोड़ दिया कपिल शर्मा का शो, जानकर दर्शक होंगे दुखी!
कृष्णा अभिषेक को अब तक द कपिल शर्मा शो में देखा जाता था। शो में उनकी और कपिल की जुगलबंदी काफी पसंद की जाती थी, लेकिन अब द कपिल शर्मा शो में कृष्णा अभिषेक नजर नहीं आएंगे जिसे सुनकर सभी हैरान हो गए हैं।
कपिल शर्मा का पॉपुलर शो द कपिल शर्मा शो अब नए सीजन के साथ वापस आ रहा है। इस नए सीजन में काफी बदलाव होंगे और एक जो सबसे बड़ा बदलाव है, वो है शो में कृष्णा अभिषेक का ना होना। दरअसल, इस अपकमिंग सीजन में कृष्णा अभिषेक नजर नहीं आएंगे। इस खबर को सुनने के बाद से फैंस काफी निराश हैं और वह चाहते हैं कि कृष्णा नहीं जाएं क्योंकि इस शो में कृष्णा कई किरदार से दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। वह शो में धर्मेंद्र, जैकी श्रॉफ, जीतेंद्र और मसाज पार्लर चलाने वाली सपना का किरदार निभाते थे। उनकी परफॉर्मेंस को सभी काफी पसंद करते थे। फैंस अब कृष्णा के नहीं होने की वजह जानना चाहते हैं।
क्या है वजह
अब तक ऐसा कहा जा रहा था कि क्रिएटिव डिफ्रेंस की वजह से कृष्णा ने शो छोड़ा है, लेकिन अब एक नया अपडेट आया है। ई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कृष्णा के शो छोड़ने की एक वजह फीस भी है। कृष्णा अपनी फीस बढ़ाना चाहते हैं, लेकिन मेकर्स शायद इस पर तैयार नहीं हैं। हालांकि उम्मीद की जा रही है कि ये मामला जल्द सुलझ जाए और कृष्णा शो में नजर आएं।
कपिल के साथ नहीं कोई विवाद
वैसे ऐसी भी खबर आ रही थी कि कपिल के साथ कृष्णा का कोई विवाद हुआ है इस वजह से वह शो छोड़ रहे हैं। हालांकि ऐसा नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपिल इस शो के प्रोड्यूसर नहीं हैं। तो दोनों के बीच दिक्कतें की खबर गलत है। वहीं कृष्णा फीस को लेकर शो छोड़ना चाहते हैं कोई क्रिएटिव डिफ्रेंस की वजह से नहीं। कपिल और कृष्णा एक-दूसरे की बहुत इज्जत करते हैं। इतना ही नहीं सितंबर के पहले हफ्ते कपिल, कृष्णा, कीकू शारदा और चंदन प्रभाकर ऑस्ट्रेलिया जाने वाले हैं। वहां सिडनी और मेलबर्न में शो है जहां सभी परफॉर्म करेंगे।
भारती भी कम आएंगी नजर
भारती भी जो शो में अब तक खूब नजर आती थीं वह भी अब अपकमिंग सीजन में कम नजर आएंगी। भारती ने इस बारे में बताते हुए कहा, ऐसा नहीं है कि मैं बिल्कुल नजर नहीं आने वाली, लेकिन पहले के मुकाबले कम दिखाई दूंगी क्योंकि मैं शो सा रे गा मा पा में काम कर रही हूं। इसके अलावा और भी कई शोज और इवेंट्स हैं। वहीं अब बेबी भी है तो उसके साथ भी समय बिताना है।