image

कारगिल दिवस पर याद किए गए शहीद धर्मवीर सिंह

डीके श्रीवास्तव

आगरा। खंदौली के गांव मलूपुर के रहने वाले चौ.धर्मवीर सिंह 19 साल की उम्र में कारगिल में शहीद हो गए थे। खंदौली एत्मादपुर क्षेत्र के गांव मलूपुर की श्रीमती देवी को अपने बेटे धर्मवीर सिंह की शहादत पर गर्व है। धर्मवीर 18 साल की उम्र में फौज में भर्ती हुए। कारगिल युद्ध में उन्होंने दुश्मनों के छक्के छुड़ा दिए। 30 मई 1999 को उनकी शहादत हुई। उनकी याद में घरवालों ने गांव में मूर्ति लगवाई। धर्मवीर छह भाई-बहन थे।उनकी चार बहनें और एक छोटा भाई है। छोटे भाई का निधन भी आठ साल पहले हो गया। घर वाले हर दिन धर्मवीर की मूर्ति की पूजा करते हैं। रक्षाबंधन पर चारों बहनें मूर्ति को राखी बांधती हैं। गांव वाले भी धर्मवीर की शहादत के किस्से बच्चों को सुनाते हैं।

Post Views : 343

यह भी पढ़ें

Breaking News!!