
महाभारत पुराण के अनुसार श्रीकृष्ण जी के पिता वसुदेव के सौतेले भाई नंदबाबा गोप व यशोदा की पुत्री दुर्गा को ‘ ‘नंदजा ‘ कहा गया है अर्थात श्रीकृष्ण की चचेरी बहन मां दुर्गा हैं। महाभारत के अनुसार यदुवंशी वसुदेव व नंदबाबा सौतेले भाई थे और नंदबाबा की पुत्री नंदजा उर्फ़ दुर्गा जी हुई। भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन से महाभारत में विजय हेतु दुर्गा स्त्रोत का पाठ करवाया था। फिर प्राचीन भारतीय इतिहास के कुषाण राजा कनिष्क ने अपने राज्य के सिक्कों पर दुर्गा का चित्र बनबाया था।