अपराधआगराउत्तर प्रदेश

युवक के सिर में मारी गोली, तीन मार्च को जानी थी बारात

आगरा। वजीरपुरा मार्ग पर सेंट पीटर्स कॉलेज के सामने शनिवार की रात मंडी सईद खां निवासी अजय कुशवाह (35) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह जीजी नर्सिंग होम के सामने ठेल लगाता था। रात को पैदल घर जा रहा था। बाइक सवार ने उसके माथे में गोली मार दी। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। फिलहाल हत्या की वजह साफ नहीं है। पुलिस को आशंका है कि रंजिश के चलते रेकी के बाद हत्या की गई है। घटना रात करीब साढ़े नौ बजे की है। पुलिस ने बताया कि अजय कुशवाह जीजी नर्सिंग होम के सामने बीड़ी सिगरेट की ठेल लगाता था। उसका भाई योगेश वहां पर मैगी की ठेल लगाता है। अजय की शाहगंज से शादी तय हुई थी। तीन मार्च को बारात जानी थी। रात को वह ठेल बंद करके पैदल अपने घर लौट रहा था। सेंट पैट्रिक और सेंट पीटर्स कॉलेज के बीच में बाइक सवार ने अजय को रोका। दोनों के बीच करीब 15 मिनट बातचीत हुई। बाइक सवार ने उसके माथे पर गोली मारी थी। अजय मौके पर ही गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस की मदद से स्थानीय लोग उसे अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अजय की हत्या से शादी वाले घर में कोहराम मच गया। पुलिस जांच में जुटी है। है। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया यह मामला पुलिस को किसी रंजिश में हत्या का लग रहा है। हालांकि परिजन किसी से भी रंजिश से इनकार कर रहे हैं।

युवक की हत्या की जांच में पुलिस जुटी है। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। हत्यारोपी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
सूरज कुमार राय, डीसीपी

Share this post to -

Related Articles

Back to top button