किसान गाँव गरीव के सच्चे रहनुमा थे चौ चरण सिंह: राष्ट्रीय लोकदल
हवन-यज्ञ कर पुण्य आत्मा की शान्ति की प्रार्थना की गई

आगरा। किसान मसीहा एव॔ देश के भूतपूर्व प्रधान मन्त्री भारत रत्न स्व चौ चरण सिंह की 38 वीं पुण्य तिथि पर आज दीवानी चौराहा स्थित उनके प्रतिमा स्थल पर राष्ट्रीय लोकदल एव॔ अनेक सामाजिक संगठनों के अनेक लोगों ने गत वर्षों की तरह उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण, हवन व पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक मनायी।
राष्ट्रीय लोकदल के महानगर अध्यक्ष पं दुर्गेश शुक्ला के संयोजन में सम्पन्न हुए कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोकदल एव॔ अनेक सामाजिक संगठनों व चौ चरण सिंह के अनुयायियों ने भाग लिया।
हवन-यज्ञ कर पुण्य आत्मा की शान्ति की प्रार्थना की गई, प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किये।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष पं दुर्गेश शुक्ला की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई विचार गोष्ठी में राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश प्रवक्ता कप्तान सिंह चाहर ने कहा कि चौ चरण सिंह ने अपना सम्पूर्ण जीवन किसान मजदूर गाँव गरीव के लिये अर्पित किया इसलिए उन्हें आज भी किसान मसीहा के रूप में याद किया जाता है।
रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेन्द्र बघेल,प्रदेश सचिव डा रूपेश चौधरी ने कहा कि चौ चरण सिंह की नीतियों और सिद्धान्तो पर चलकर ही किसान और कमेरे वर्ग के जीवन स्तर को ऊपर उठाया जा सकता है।
हवन यज्ञ, पुष्पान्जलि व विचार गोष्ठी में भाग लेने वालों में प्रमुख रूप से प्रदेश महासचिव महेश जाटव, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष चौ रामवीर सिंह, पूर्व प्रदेश सचिव चौ जयपाल सिंह व सुरेंद्र रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष डा मालती चौधरी, युवा रालोद जिलाध्यक्ष मयंक खिरवार, पूर्व युवा जिलाध्यक्ष संजय फौजदार, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बाबूलाल प्रधान, प्रदेश सचिव सत्यवीर रावत सजीव शर्मा,ब्रज क्षेत्र महासचिव हरी सिंह बघेल व रामजी लाल बघेल, मनोज बाल्मीकि,
युवा रालोद के ब्रज क्षेत्र महासचिव पुरूषोत्तम त्यागी,वीर फौजदार अन्नू पहलवान, अवधेश चौधरी, लोकेन्द्र चौधरी, प्रमोद दीक्षित,ब्रजेश चौधरी जट,हिमांशु शर्मा,चौ सुनील सिंह, माता प्रसाद धाकरे, राजा धनगर, आदि थे