उत्तर प्रदेशलखनऊ

बीटिंग दि रिट्रीट

लखनऊ: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल पुलिस लाइन, लखनऊ में आयोजित गणतंत्र दिवस परिसमाप्ति समारोह बीटिंग दि रिट्रीट में शामिल हुईं। परिसमाप्ति समारोह के बाद राष्ट्रीय ध्वज को उतारकर राज्यपाल को सौपा गया।
गणतंत्र दिवस समारोह का औपचारिक समापन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समापन अवसर पर मिलिट्री, पी.ए.सी., होम गार्ड, स्कूल बैंड एवं मास बैंड द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत धुनों का मनोहारी प्रस्तुतिकरण किया गया। इस दौरान वंदे मातरम्, सारे जहाँ से अच्छा सहित अन्य राष्ट्रभक्ति गीतों की धुनों से वातावरण राष्ट्रप्रेम से सराबोर हो गया।
राज्यपाल ने गणतंत्र दिवस परेड में विभिन्न श्रेणियों में प्रतिभाग करने वालों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button