आगराउत्तर प्रदेश

उजरई कलां मेले में शिक्षक सम्मान समारोह की अनोखी पहल

आगरा। खंदौली क़स्बा के ग्राम उजरई कलां में आयोजित वार्षिक मेले 17, 18 मार्च के अवसर पर युवा शक्ति फाउंडेशन (मनीष) संस्था द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा संस्था के संस्थापक मनीष पंडित ने बताया की गांव के सम्मानित बुजुर्ग शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान एवं समाज निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए सम्मानित किया जाएगा ।
मेला महोत्सव का शुभारंभ श्री चिन्ताहरण महादेव के हवन पूजा के साथ किया जाएगा । इसके पश्चात शिक्षकों का स्वागत सम्मान पुष्पमालाओं एवं अंगवस्त्र भेंट कर किया जाएगा । जिसमें प्रमुख रूप से निम्न शिक्षकों का चयन किया गया है
श्री चंद्रप्रकाश उपाध्याय, श्री धर्मेंद्रमणि उपाध्याय, श्री यादवनाथ शर्मा, श्री सत्यप्रकाश शर्मा, श्री रामविलास शर्मा, श्री यतेंद्र शर्मा आदि के सम्मान समारोह बाद मेले में 17 मार्च को सुंदरकांड व 18 मार्च को रसिया दंगल का आयोजन किया जाएगा । यह जानकारी मेला कमेटी अध्यक्ष प्रमोद शर्मा, व कमेटी सदस्य अनिल उपाध्याय, राजवीर पचौरी, अमित उपाध्याय, विजय उपाध्याय, व अभिषेक शर्मा आदि ने दी ।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button