ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टॉफ एशोशिएशन ने मांगो को लेकर मंडल विद्युत अभियंता के नाम सौंपा ज्ञापन
मयंक सिंह

फिरोजाबाद। लोको रनिंग स्टॉफ के अग्रणी संगठन ऑल इण्डिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के केन्द्रीय कमेटी के आह्वान पर पूरे भारतीय रेल के सभी लोको शेड, लोको, मेमू, ईएमयू, डीएमयू ट्रिप शेड एव लॉबीयों पर कैब में सुधार को लेकर मुण्डी गरम प्रदर्शन का कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसके उपरांत रेलकर्मियों ने मंडल विद्युत अभियंता के नाम एक ज्ञापन सौंपा।
ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टॉफ एसोसिएशन ने मांगो को लेकर दिए ज्ञापन में पदाधिकारियो ने बताया कि ट्रिप शेड में कंब एसी रिपेयर की व्यवस्था की जाये। जिन बौब में एसी नहीं लगे है उनमें लगवाया जाये। एमटीआई और रनिअन के कैब फैन को हटाया जाये, इनसे हवा नाममात्र के बराबर आती है। कैब की समुचित सफाई के बाद ही शेड आउट किया जाय। कैब सीट को आधुनिक किया जाये, सीट में हेड रेस्ट और आर्म रेस्ट लगाया जाये। लोको, मेमू, ईएमयू, डीएमयू में एफएसडी और टूल किट फिट किया जाये। लोको में टॉयलेट की व्यवस्था की जाये। एक आधुनिक भारत के लिए लोको पायलट को भी आधुनिक कैब दो। ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टॉफ एसोसिएशन ब्रांच टूंडला ने मांग कि लोको रनिंग स्टॉफ की उपरोक्त समस्याओं पर गभीरता पूर्वक विचार कर अति शीघ्र समाधान हेतु सकारात्मक कदम उठाने की कृपा करें, जिससे रनिंग स्टॉफ के लिए अच्छा कार्यकारी वातावरण निर्मित हो सके और रनिंग स्टॉफ रेल की प्रगति में तनाव रहित, नई ऊर्जा के साथ अपना सहयोग कर रेलवे को नए आयाम प्रदान कर सके। इस मौके पर बड़ी संख्या में रेलकर्मी मौजूद रहे।



