महाकुंभ जैसे विषयों पर शोध का संदेश

लखनऊ। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा कि समाज में अनेक ऐसे विषय हैं, जिन पर विचार एवं प्रबंधन की आवश्यकता है। महाकुंभ के दौरान करोड़ों श्रद्धालुओं के एक साथ स्नान करने की व्यवस्था एवं प्रबंधन अपने आप में अध्ययन का महत्वपूर्ण विषय है। इस पर शोध एवं लेखन कार्य किया जा सकता है। आस्था के कारण विदेशों से भी बड़ी संख्या में लोग भारत आए तथा अनेक विदेशी हिंदी, संस्कृत एवं भागवत का अध्ययन कर रहे हैं। इन विषयों पर भी शोध एवं लेखन कार्य किया जाना चाहिए। राज्यपाल ने राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज की समीक्षा बैठक में उपयोगी निर्देश दिए। कहा कि
विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के प्रयास हों तथा रोजगारपरक पाठ्यक्रम संचालित किए जाएं।
बाल मनोविज्ञान, गर्भ संस्कार, सप्लाई मैनेजमेंट, सर्टिफिकेट इन अकाउंटिंग एवं बिल मेकिंग जैसे पाठ्यक्रम का हो संचालन।
जीएसटी से संबंधित पाठ्यक्रम प्रारम्भ किए जाएं।
समाज की प्रेरणादायी घटनाओं, उत्कृष्ट कार्यों तथा नवाचारों पर लेखन एवं पुस्तक निर्माण किया जाना चाहिए।



