आगरा। थाना शमसाबाद क्षेत्र के आगरा रोड पर रविवार देर शाम को सड़क हादसा हो गया। अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। शमसाबाद-आगरा रोड स्थित बड़ा गांव पर रविवार देर शाम एक बाइक में तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार दोनों युवकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष शमसाबाद हंसराज भदौरिया ने बताया कि आगरा रोड पर हुए सड़क हादसे में मोटर साइकिल सवार दो युवकों की मौत हुई है। दोंनों युवक शमसाबाद से मोटर साइकिल से आगरा की तरफ जा रहे थे। पीछे से अज्ञात ट्रक टक्कर मार कर भाग गया। मृत युवकों की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
Read Next
उत्तर प्रदेश
3 hours ago
बसंत उत्सव का संदेश
उत्तर प्रदेश
3 hours ago
बसंत पूजन समारोह
आगरा
10 hours ago
खंदौली में 50 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार
3 hours ago
बसंत उत्सव का संदेश
3 hours ago
बसंत पूजन समारोह
4 hours ago
नगर निगम के ट्रैक्टर की टक्कर से तीन साल की बच्ची की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा
4 hours ago
आगरा में अब जाम से मिलेगी निजात, 7 जोन में बांटा गया शहर, यातायात निरीक्षकों को दी गई है अलग-अलग जोन की जिम्मेदारी
9 hours ago
साल के पहले माह में 227 अपराधियों को सजा, आपरेशन कन्विक्शन के तहत पुलिस के मजबूत पैरवी का असर
9 hours ago
पुलिस ने 4 घंटे में लापता बच्चे को किया बरामद
10 hours ago
बसों में चोरी करने वाले गैंग के छह सदस्यों को पकड़ा
10 hours ago
खंदौली में 50 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार
10 hours ago
सनातन का गौरव बढ़ने से सपा को पीड़ा होती है: योगी
10 hours ago