प्रोटीन का बेहतरीन विकल्प है बादाम

आगरा। हमारे शरीर के लिए प्रोटीन आवश्यक है। मांसपेशियों की वृद्धि, प्रतिरक्षा प्रणाली की मजबूती और कोशिकाओं के सही तरीके से कार्य करने में योगदान रहता है। इसके लिए प्रोटीन संप्लीमेंट्स पर अत्यधिक निर्भरता कई बार नुकसान देती है। यह धारणा भी उचित नहीं कि प्रोटीन केवल पशु उत्पादों से मिलता है। पौधों से प्राप्त प्रोटीन का एक बेहतरीन विकल्प बादाम माना जाता है। गुरुवार को संजय प्लेस स्थित एक होटल में प्रोटीन की जरूरत में बादाम की भूमिका पर पैनल चर्चा में यह बात रखी गई। वक्ताओं ने कहा कि दैनिक प्रोटीन जरूरतों को बादाम प्राकृतिक एवं स्वस्थ विकल्प देता है। कैलीफोर्निया बादाम इस विश्वास को बल देता है। इसको विभिन्न रूप में खाया जा सकता है। कच्चा, भुना हुआ या आटे के रूप में पीसा गया। बादाम की यह वैराइटी प्राकृतिक प्रोटीन, विटामिन ई, हेल्दी फैट्स, मैग्नीशियम और जिंक सहित 15 आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर है। पैनल चर्चा में टीवी अभिनेत्री अदिति शर्मा, सेलीब्रिटी शेफ पंकज भदौरिया, डाइट सलाहकार रितिका समद्दर शामिल रहे। मॉडरेटर आरजे समरीन रहीं। पैनल चर्चा के बाद शैफ ने बदामी चंदनी कबाब बनाकर दिखाया।