नेहरू एनक्लेव सोसाइटी की महिलाओं ने हरियाली तीज हर्षौल्लास के साथ मनाया
डीके श्रीवास्तव

आगरा। हरियाली तीज के अवसर पर नेहरू एनक्लेव सोसाइटी की महिलाओं ने होटल मरीन मैं इस पर्व को हर्षौल्लास के साथ मनाया, जिसमें सभी महिलाओं ने बहुत सारे मनोरंजक खेलो का आनंद लिया, म्यूजिकल चेयर, तंबोला, मॉडलिंग जैसे खेलों का लुत्फ उठाया।
हरियाली तीज का उत्सव श्रावण मास में शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है। यह उत्सव महिलाओं का उत्सव है। सावन में जब सम्पूर्ण प्रकृति हरी ओढ़नी से आच्छादित होती है उस अवसर पर महिलाओं के मन मयूर नृत्य करने लगते हैं। वृक्ष की शाखाओं में झूले पड़ जाते हैं। सुहागन स्त्रियों के लिए यह व्रत बहुत महत्व रखता है। आस्था, उमंग, सौंदर्य और प्रेम का यह उत्सव शिव-पार्वती के पुनर्मिलन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। चारों ओर हरियाली होने के कारण इसे हरियाली तीज कहते हैं। इस अवसर पर महिलाएं झूला झूलती हैं, लोकगीत गाती हैं और आनन्द मनाती हैं।
हरियाली तीज के अवसर पर नेहरू एनक्लेव की नारी शक्तियों ने समाज मैं प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया,
इस पर्व मैं उपस्थिति रही समाजसेवी छाया सिकरवार, मंजू सोनी, भारती पटेल, सुची बंसल, प्रीति अग्रवाल, रिया लालवानी, नीशू, सुनीता, पूनम आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।