image

अल्लू अर्जुन ने बेटी के साथ डांस कर गणपति बप्पा को दी विदाई, देखें वीडियो

अल्लू अर्जुन सोमवार को बेटी बेटी अल्लू अरहा के साथ गीता आर्ट्स में गणेश विसर्जन करने पहुंचे। इसका एक वीडियो एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा- गणपति बप्पा मोरिया। इस मौके पर अल्लू बेहद सिंपल लुक में नजर आए।

 नई दिल्ली, जेएनएन। Allu Arjun Ganpati Visarjan Video: तेलुगु स्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun)  सोमवार को बेटी अल्लू अरहा (Allu Arha) के साथ अपने गीता आर्ट्स प्रोडक्शन ऑफिस में गणेश विसर्जन करने पहुंचे। इसका एक वीडियो एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में अल्लू अपने स्टारडम को छोड़कर एक पिता के रूप में नजर आ रहे हैं। उन्होंने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा- गणपति बप्पा मोरया। उनकी पोस्ट पर फैन्स जमकर कमेंट्स कर रहे है।

वीडियो में अल्लू बेटी के साथ गाड़ी से निकलते हुए दिखायी देते हैं और उनके हाथ में गणपति की थाली नजर आ रही है। इस मौके पर अल्लू अर्जुन ब्लैक टी-शर्ट और जींस में दिखाई दे रहे हैं तो वहीं इस दौरान अरहा पिंक कलर की फ्रॉक में नजर आ रही हैं। एक्टर के आस-पास काफी भीड़ भी नजर आ रही है, लेकिन एक्टर बेटी के साथ इस पल को खूब एन्जॉय कर रहे हैं।

यहां देखें वीडियो

उन्होंने अरहा को गोद ले लिया और खूब जोर शोर से "गणपति बप्पा मोरया" का जयकारा लगा रहे हैं। इतना ही खूब डांस भी कर रहे हैं। इस दौरान अभिनेता नारियल भी तोड़ते नजर आए। इस वीडियो को देखकर लोग अल्लू अर्जुन के पिता वाले रूप की तारीफ कर रहे हैं।

अल्लू अर्जुन की हो सकती है हॉलीवुड में एंट्री

हाल ही में एक्टर की फिल्म पुष्पा को मॉस्को फिल्म फेस्टिवल में ब्लॉक बस्टर्स की श्रेणी में दिखाया गया था। फिल्म में मॉस्को फिल्म फेस्टिवल में दिखाए जाने की जानकारी मॉस्को में भारत के दूतावास ने इंस्टाग्राम पर अल्लू अर्जुन के पोस्टर को साझा की थी। वहीं पिंकविला की रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि अल्लू अर्जुन पिछले कई दिनों से सुपरहीरो फ्रैंचाइजी संग मीटिंग्स कर रहे हैं। अगर खबरों की मानें तो अल्लू अर्जून हॉलीवुड में एंट्री करने वाले लेटेस्ट स्टार की लिस्ट में शामिल हो सकते हैं।

अल्लू अर्जुन की आने वाली फिल्मों की बात करें तो फिल्म पुष्पा द रूल को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। कहा जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। पुष्पा के दूसरे पार्ट में अल्लू अर्जुन का लुक और स्टाइल एकदम डिफरेंट नजर आएगा।

 

Post Views : 376

यह भी पढ़ें

Breaking News!!