image

Nepal Landslide: नेपाल में आफत की बारिश के बाद हुआ भूस्खलन, 2 लोगों की गई जान

Nepal Landslide नेपाल में दो दिनों से जारी भारी बारिश के चलते भूस्खलन की घटना सामने आई है। भूस्खलन से 2 लोगों की मौत भी हो गई है जबकि 11 लापता बताए जा रहे हैं। नेपाल के कई जिले भारी बारिश से प्रभावित हैं।

काठमांडू, एजेंसी। Nepal Landslide नेपाल में लगातार दो दिनों से लोग आफत भरी बारिश का सामना कर रहे हैं। बारिश इतनी ज्यादा है कि शनिवार तड़के दारचुला जिले में भूस्खलन की घटना भी सामने आई है, जिससे 2 की मौत भी हो गई है। इसके चलते 11 लोग लापता बताए जा रहे हैं। बता दें कि इस बारिश के चलते कई जिलों में फसल भी खराब हो रही है।

नेपाल में लगातार हो रही बारिश यहां के लोगों के लिए आफत बन गई है। तेज बारिश के चलते यहां बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, बारिश के कारण यहां अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 11 लोग लापता हैं। अधिकारियों ने बताया, शनिवार तड़के दारचुला जिले में भूस्खलन हुआ। इस घटना में कई घर बह गए। 


धारचूला में फटा बादल 
नेपाल के धारचूला में बादल फटने की खबर है। इससे चारों ओर तबाही ही तबाही का मंजर है। जानकारी के मुताबिक, बाढ़ के कारण कई घरों को नुकसान पहुंचा है वहीं कई मवेशी भी बाढ़ के पानी में बह गए। 

  •  

Post Views : 269

यह भी पढ़ें

Breaking News!!