image

पटना में तीन लड़कियों के साथ पकड़ा गया एक युवक, कमरे की हालत देखकर चौंक गई पुलिस

Patna Crime पटना पुलिस ने एक कमरे से तीन लड़कियों के साथ एक लड़कों को गिरफ्तार किया है। जिन लड़कियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है वो शास्त्रीनगर थाना इलाके के आश्रम गली में किराए का कमरा लेकर रह रही थीं।

जासं, पटना। राजधानी में तीन लड़कियों को एक लड़के के साथ पुलिस ने पकड़ा है। कमरे में हो हल्ला होने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस जब कमरे में पहुंची तो चौंक गई। पुलिस ने दो लड़कियों और एक लड़के को गिरफ्तार कर लिया है।

कमरे में लड़कियों संग चल रही थी शराब पार्टी

पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के आश्रम गली में बर्थ-डे पार्टी में लड़कों संग शराब पी रही दो लड़कियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों लड़कियों के साथ एक लड़का भी नशे में धुत मिला। पुलिस ने सभी का ब्रेथ एनालाइजर से जांच कर शराब पीने की पुष्टि होने पर तीनों को न्यायियक हिरासत में भेज दिया। शास्त्रीनगर थानेदार रमाशंकर सिंह ने बताया कि एक अन्य लड़की को भी पकड़ा गया था, लेकिन उसमें शराब पीने की पुष्टि नहीं होने पर छोड़ दिया। अन्य तीनों ने शराब पी रखी थी। 

कमरे में घुसने के बाद पुलिस भी चौंकी

पुलिस की मानें तो दोनों लड़की मूलरूप से सीतामढ़ी की रहने वाली हैं। जो राजाबाजार स्थित आश्रम गली में एक किराए के कमरे में रहकर दाई का काम करती हैं। शनिवार की देर रात किसी ने पुलिस को सूचना दी गई कि कुछ लोग शराब के नशे में हंगामा कर रहे है। पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे को खुलवाया गया। कमरे में तीन लड़की और एक लड़का मौजूद थे। उनके मुंह से शराब की गंध आ रही थी।

काजल ने ही मंगवाई थी शराब

पुलिस तीनों लड़की और एक लड़के को पकड़ थाने लेकर आई। पूछताछ में पता चला गिरफ्तार काजल का बर्थडे था। बर्थडे में दो लड़के और तीन लड़कियां शामिल हुई थी। एक लड़का पुलिस के आने से पहले ही जा चुका था। लड़की ने ही बर्थडे पार्टी में शराब मंगाई थी। उसे शराब किसने दी? फरार लड़का कौन है? इसके बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है।

 

Post Views : 370

यह भी पढ़ें

Breaking News!!