image

इस रेस में Ponniyin Selvan से आगे निकली, ब्लॉकबस्टर हिट हुई Kantara

Kantara: हाल ही में रिलीज हुई एक और माइथॉलजी बेस्ड फिल्म ‘कांतारा’ (Kantara) दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब साबित हुई है। जानें कैसे कांतारा ने Ponniyin Selvan को बॉक्स ऑफिर पर पछाड़ा है?

एक के बाद एक रिलीज हो रहीं माइथॉलजी बेस्ड ड्रामा फिल्म दर्शकों को एक नए रोमांच और रहस्यमयी  दुनिया का एक्सपीरियंस करवा रही हैं। हाल ही में रिलीज हुई एक और  माइथॉलजी बेस्ड फिल्म ‘कांतारा’ (Kantara) दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब साबित हो रही है। साउथ बॉक्स इंडस्ट्री में ना सिर्फ दर्शक बल्कि क्रिटिक्स भी इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं। इस फिल्म का क्रेज सिर्फ साउथ इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि हिन्दी भाषा बेल्ट में बढ़ने की पूरी उम्मीद है।  इस फिल्म के मेकर्स हिन्दी सिनेमा प्रेमियों के लिए इस फिल्म को लेकर एक खास जानकारी भी शेयर कर चुके हैं। 

‘कांतारा’ (Kantara)  है कन्नड़ फिल्म
साउथ फिल्म इंडस्ट्री में चारों ओर सें तारीफें बंटोर रही ‘कांतारा’ (Kantara) को लेकर दर्शक बेहद उत्साहित हैं। सोशल मीडिया पर इस फिल्म को देखने वाले फिल्म की हर उस बात की तारीफ कर रहे हैं जो एक फिल्म को ब्लॉकबस्टर हिट बनाने के लिए जरूरी है। दर्शक और एक्सर्प्ट फिल्म को पहले ही ब्लॉबस्टर सुपरहिट करार दे चुके हैं। जानकारी के लिए बता दें कांतारा एक कन्नड़ फिल्म है। इस फिल्म को साउथ इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर रिषभ शेट्टी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में लीड रोल भी रिषभ शेट्टी ही अदा कर रहे हैं। इस फिल्म को सुपरहिट KGF फ्रेंचाइजी फिल्म के मेकर्स होम्बाले फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। 

‘कांतारा’ फीवर Ponniyin selvan पर पड़ रहा है भारी 
जानकारी के लिए बता दें कांतारा फिल्म भी 30 सितंबर को Ponniyin selvan (PS-1) और विक्रम वेधा के साथ रिलीज हुई थी। लेकिन कांतारा को लिमिटेड स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। इसके अलावा पहली बार मुंबई के आइकॉनिक थिएटर में कांतारा पहली ऐसी साउथ फिल्म है जिसे बिना डब के कन्नड़ भाषा में रिलीज किया गया। कम स्क्रीन्स पर रिलीज होने के बावजूद भी कंतारा को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म ने अब तक देशभर में 42.90 करोड़ रुपये  और दुनियाभर में 55 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। यही नहीं इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऑक्यूपेंसी रेट में दूसरी ब्लॉकबस्टर हिट साउथ फिल्म पोन्नियिन सेलवन को पछाड़ दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलीज के आठवें दिन ‘कांतारा’  के लिए थिएटर्स में 60% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई जबकि पोन्नियिन सेलवन के लिए 30% और विक्रम वेधा के लिए 12% ऑक्यूपेंसी देखने को मिली। 

हिन्दी में रिलीज होने को तैयार ‘कांतारा’ (Kantara)
साउथ बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार रिस्पॉन्स मिलने के बाद अब कंतारा के मेकर्स होम्बाले फिल्म्स की ओर से इस फिल्म को हिन्दी भाषा में रिलीज करने की घोषणा की गई है। आज यानि 9 अक्टूबर को इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने जा रहा है। हिन्दी भाषा में ये फिल्म कब रिलीज होगी इस जानकारी का खुलास भी ट्रेलर में हो जाएगा। बता दें इस फिल्म की कहानी एक घने जंगल की रहस्यमयी दुनिया और उनके देवता पर बेस्ड है। फिल्म को दक्षिण भारत के तुलू नाडु इलाके में होने वाले अहम संस्कृति अनुष्ठान ‘भूत कोला’ पर बेस्ड बताया जा रहा है। 

क्या है कांतारा की कहानी?
फिल्म  कांतारा के कांतारा शब्द का मतलब है घना जंगल। ये फिल्म  ‘भूत कोला’ नाम के अनुष्ठान पर बेस्ड है। फिल्म की कहानी एक पंजुरली नाम के देवता पर बेस्ड है। फिल्म में जंगल में बसे गांववालों सुअर जावनर की शक्ल जैसे दिखने वाले देवता पंजुरली की पूजा करते हुए दिखाया गया है। फिल्म की कहानी में दिखाया गया है कैसे एक राजा देवता के रूप में एक विशाल पत्थर को अपने राजमहल में रखना चाहता था और इसके महल तक लाने में कई लोगों की जरूरत थी। गांव वालों ने राजा की मदद के बदले में कुछ जमीन उन्हें देने की शर्त रखी। राजा ने ये शर्त मान ली। लेकिन बहुत सालों बाद अब राजा के वंशज इस जमीन को वापिस लेना चाहते हैं। ये जमीन ही एक बड़ा मसला बना हुआ है। 

Post Views : 430

यह भी पढ़ें

Breaking News!!