image

सरबंस दानी साहिब ए कमाल श्री गुरु गोविंद साहिब जी के प्रकाश पर्व पर बही कीर्तन की रस धारा

डीके श्रीवास्तव

आगरा।सरबंस दानी श्री गुरु गोविंद सिंह जी जिनके प्रकाश पर्व पर देश विदेश अनेक आयोजन हुए उसी कड़ी में आगरा के कई गुरुद्वारों में भी आयोजन हुए मुख्य कार्यक्रम केंद्रीय स्तर पर केंद्रीय संस्था श्री गुरु सिंह सभा माईथान पर प्रातः 7 बजे से दोपहर 2.30  बजे तक हुआ। प्रातः अमृत वेले श्री गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश किया गया उपरांत हुकुम नामा लिया गया।
भाई हरतीर्थ सिंह सोढी दिल्ली वालों ने 
तई प्रकाश हमारा भयो पटना शहर विखे भव लयो
का गायन करते हुए कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश(जन्म) नोवे गुरु गुरु तेग बहादुर साहिब एवं माता गुजरी के यहाँ पटना साहिब में हुआ।
भाई हरजीत सिंह हजूरी रागी गुरुद्वारा गुरु के ताल ने 
तुम हो सब राजान के राजा आपे आप गरीब नबाजा
का गायन करते हुए गुरु गोविंद सिंह जी को याद किया।
वीर महेंद्र पाल सिंह ने
वाहो वाहो गोबिंद सिंह आपे गुरु चेला
का गायन करते हुए बताया कि किस प्रकार गुरु जी अमृत संचार करवाया फिर पांच प्यारो से खुद अमृत छक कर गोविंद राय से गोविंद सिंह बन गए इसी मिशाल कही और नही है।
इससे पूर्व स्त्री सिंह सभा माईथान,भाई हरजिंदर सिंह, गुरुद्वारा माई थान के हजूरी रागी भाई बिजेन्द्र सिंह,भाई कृपाल सिंह ने भी गुरबानी का गायन किया।
ज्ञानी कुलविंदर सिंह ने सरवत के भले की अरदास की।
कीर्तन दरबार मे प्रधान कंवल दीप सिंह,समन्वयक बंटी ग्रोवर, चैयरमैन परमात्मा सिंह,राजिंदर सिंह,प्रवीण अरोरा,रसपाल सिंह,सविंदर सिंह,जसबीर सिंह, निरवैर सिंह आदि की उपस्थिति रही
इस अवसर पर पंजाब सिंध बैंक के कैलेंडर मे आगरा के किसी गुरूद्वारे का इतिहास( गुरुद्वारा माईथान) छापे जाने पर बैंक के मैनेजर बादशाह,उप प्रबंधक राजीव जी एवम गुरुद्वारा के पाली सेठी को उनके द्वारा किए गए प्रयास के लिए सरोपा देकर सम्मानित किया

Post Views : 134

यह भी पढ़ें

Breaking News!!