image

पहली बार विराट कोहली का नाम शामिल, अवार्ड के लिए दीप्ति और जेमिमा भी नॉमिनेट

ICC Men’s Player Of Month अवार्ड के लिए विराट (Virat Kohli) के अलावा दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर और जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर सिकंदर रजा को नॉमिनेट किया गया है। तीनों प्लेयरों ने अक्टूबर महीने में शानदार प्रदर्शन किया है।

टी20 विश्व कप 2022 के दौरान भारतीय फैंस के लिए एक और खुशखबरी आई है। आइसीसी ने पहली बार विराट कोहली को ICC Men’s Player Of Month अवार्ड के लिए चुना है। विराट के अलावा दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर और जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर सिकंदर रजा को नॉमिनेट किया गया है। वहीं ICC Women’s Player Of Month अवार्ड के लिए पाकिस्तान की निदा दार और भारत की जेमिमा रोड्रिग्स और दीप्ति शर्मा को नॉमिनेट किया गया है।

विश्व कप में विराट कोहली का बल्ला खूब चल रहा। पाकिस्तान के खिलाप 53 गेंद में नाबाद 82 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा विराट ने अक्टूबर महीने की शुरुआत में गुवाहाटी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सिर्फ 28 गेंद में 49 रन की शानदार पारी खेली। नीदरलैंड के खिलाफ 44 गेंद में नाबाद 62 रन बनाए। कुल मिलाकर कोहली ने अक्टूबर में 205 T20I रन बनाए हैं।

डेविड मिलर ने अक्टूबर महीने में बनाए 303 रन

दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर इस साल शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने अक्टूबर में गुवाहाटी में भारत के खिलाफ एक T20I में 47 गेंद में नाबाद 106 रन की पारी खेली थी। टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ पर्थ में एक बार फिर नाबाद 59 रन की पारी खेल टीम को जीत दिलाई। एकदिवासीय मैच में भारत के खिलाफ लखनऊ में डेविड मिलर ने नाबाद 75 रन की पारी खेली थी। कुल मिलाकर डेविड मिलर ने टी20I और ODI में इस अक्टूबर महीने में 303 रन बनाए हैं।

सिकंदर रजा ने सबको चौंकाया

जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन ने सभी को चौंका दिया। अनुभवी ऑलराउंडर सिकंदर रजा ने अक्टूबर में जिम्बाब्वे के लिए ऑलराउंड प्रदर्शन किए हैं। आयरलैंड के खिलाफ अपने टी20 विश्व कप के पहले मैच में केवल 47 गेंद में 82 रन की पारी खेली और 22 रन देते हुए 1 विकेट भी लिया। जिससे जिम्बाब्वे को जीत मिली।

स्कॉटलैंड के खिलाफ एक और शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया। रजा ने 23 गेंद में 40 रन बनाए और फिर गेंद के साथ बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 20 रन देते हुए 1 विकेट लिया। इसके अलावा वेस्टइंडीज और पाकिस्तान जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया। वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के खिलाफ क्रमशः 3/19 और 3/25 के दमदार प्रदर्शन से जिम्बाब्वे को जीत मिली।

 

महिला क्रिकेटर भी नहीं पीछे हैं 

महिला क्रिकेटरों में पाकिस्तान की निदा दार और भारत की जेमिमा और दीप्ति शर्मा को नॉमिनेट किया गया है। निदा दार ने अक्टूबर महीने में 145 रन बनाए और महिला एशिया कप में भारत के खिलाफ ऑलराउंडर प्रदर्शन करते हुए 23 रन देते हुए 2 विकेट भी लिए थे।

दीप्ति शर्मा ने महिला एशिया कप में ऑलराउंडर प्रदर्शन किया था। दीप्ति ने टूर्नामेंट के दौरान कुल 13 विकेट लिए थे और यूएई के खिलाफ 64 रन की पारी खेली थी। वहीं जेमिमा रोड्रिग्स ने पिछले महीने में 54.25 की औसत से 217 रन बनाए। इसमें दो अर्धशतक भी शामिल है।

 

Post Views : 340

यह भी पढ़ें

Breaking News!!