image

भाजपा ने प्रदेश की जनता से अनेक वायदे किये लेकिन किसी भी वायदे पर खरी नहीं उतरी : राष्ट्रीय लोकदल प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय

आगरा

आगरा। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष श्री रामाशीष राय (पूर्व विधायक) कल एक निजी कार्यक्रम में भाग लैने आगरा आये। रालोद नेताओ ने उनका जोरदार स्वागत किया। 
      श्री राय ने अनेक मुद्दों पर पार्टी जनों से चर्चा की और कहा कि भाजपा नफरत के बीज बो रही है इनका बेरोजगारी,महँगाई,किसान,नौजवानों से कोई लेना देना नहीं है। विधान सभा चुनाव में भाजपा ने प्रदेश की जनता से अनेक वायदे किये लेकिन किसी भी वायदे पर खरी नहीं उतर रही है। 
      उन्होने पार्टी जनों से अपील की कि संगठन को गाँव गाँव तक फैलाओ तभी भाजपा की नफरत फैलाने के प्रयासों को रोका जा सकेगा। 
      श्री राय ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल पिछले 28-दिसम्बर से गन्ना मूल्य घोषित करने,आवारा पशुओं का समाधान करने की लगातार माॅग कर रहा है लेकिन प्रदेश के मुख्य मन्त्री निशब्द बने हुए हैं, यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रदेश का किसान बिना गन्ना मूल्य घोषित हुए अपना गन्ना मिलों को देता जा रहा है। और सरकार असंवेदन हीन बनी हुई है। 
       प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करने वालों में प्रदेश प्रवक्ता कप्तान सिंह चाहर पूर्व ब्रज क्षेत्र महासचिव डॉक्टर रुपेश चौधरी जिलाध्यक्ष महेश जाटव पूर्व महानगर अध्यक्ष पंडित दुर्गेश शुक्ला प्रवीण माहौर रामनिवास बघेल आदि प्रमुख थे।

Post Views : 442

यह भी पढ़ें

Breaking News!!