image

मंहगाई की भट्टी में जल रहा है देश, भाजपा की झूठ की पोल खोलेगा कांग्रेस सेवा दल : लाल जी देसाई

डीके श्रीवास्तव

आगरा। शहर काग्रेस  कार्यलय कलेक्ट्रेट आगरा में  प्रेस वार्ता रखी गयी जिसे कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल जी देसाई ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आज देश मंहगाई की भट्टी में जल रहा है देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को अपने साथ हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ धरना प्रदर्शन करना पड़ा रहा है लेकिन प्रधानमंत्री मोदी का ध्यान तो आडनी की संपत्तियां बढने में अपने संसद मंत्रियों को बचने में विदेश घूमने में लगा हुआ है व देश की समस्याओं की तरफ नहीं है।पहले कामर्शियल सिलेंडर के पैसे बड़ा दिये अब 88रू कम करके वाहवाई लूट रही है लेकिन हमारे नेता श्री राहुल गांधी जी ने कहा है कि मुझे जनता की लड़ाई लड़ने के लिए मुझे किसी पद की जरूरत नहीं है, हम जनता के बीच में रहेंगे भाजपा के खिलाफ समान विचारधारा वाले दलों के साथ एकजुट होकर 2024 का चुनाव लडेगें, जिसके लिए कांग्रेस सेवा दल हर एक कार्यकर्ता निष्ठा के साथ निडर होकर भाजपा की झूठ की पोल खोलेगा। 

प्रेस वार्ता में उपस्थिति थे अरविंद पाल जी (राष्ट्रीय प्रभारी उत्तर प्रदेश),प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अनिल शर्मा , हाजी  जमीलुद्दीन जी, अनिल त्यागी जी (प्रदेश अध्यक्ष पश्चिमी), महिला प्रदेश अध्यक्ष रत्ना शर्मा, अनुज शिवहरे (जिला प्रवक्ता) शांति स्वरूप रावत( जिला अध्यक्ष सेवादल) देवेंद्र चंसोलिया , मधुरमा शर्मा जी, नंदलाल भारती जी, अशोक शर्मा जी, अनिल बिधौलिया, सी.एम पाराशर, आर. वी. धाकरे, फेजल जाफरी, संजय पंडित, धर्मेंद्र बघेल, सुनील कुमार निगम, कैलाश पलवर, विष्णु दत्त शर्मा जी, श्री राजीव गुप्ता जी, श्री याकूब सेख , श्री रमेश पहलवान , श्री हबीब कुरैशी, श्री अशोक शर्मा जी, हरीश चंद्र शर्मा, श्री रेहान सैफी आदि मौजूद रहे

Post Views : 281

यह भी पढ़ें

Breaking News!!