image

विदाई सम्मान समारोह का आयोजन

विनोद सिंह गुर्जर

महू । अ.भा. काव्य मंजूषा साहित्य वल्लरी के तत्वावधान एवं कवि विनोद सिंह गुर्जर के संयोजन में रितेश व्यास (मैनेजर, चौपाल सागर) के स्थानांतरण पर विदाई सम्मान समारोह का आयोजन चौपाल सागर, गवली पलासिया पर रखा गया। साहित्य प्रेम और आपके द्वारा हिंदी
मातृभाषा के विकास हेतु किये गये सराहनीय सहयोग को देखते हुए "काव्य रसिक" सम्मान से संस्था प्रमुख विनोद सिंह गुर्जर द्वारा श्रीफल, शॉल एवं स्मृति चिन्ह से अलंकृत किया गया। साथ ही सम्मान की श्रंखला में सुखप्रीत सिंह 'सुखी' को उनके पुनः वाह भाई वाह आयोजन में शानदार काव्य पाठ करने पुनः महू तथा अ.भा. काव्य मंजूषा साहित्य वल्लरी परिवार को गौरवान्वित करने पर संस्था के अध्यक्ष सुरेश चंद्र अस्थाना और उपाध्यक्ष यश कौशल ने उनका श्रीफल व स्मृति पत्र प्रदान कर सम्मान किया।
आयोजन के मुख्य अतिथि राजेश पाटीदार एवं राधेश्याम जी का स्वागत पायल परदेशी और संध्या मिश्रा ने किया। आयोजन की अध्यक्षता कवि हरीश हंस, पीथमपुर द्वारा की गई आपका सम्मान भगवान दास तरंग द्वारा कर आयोजन की शुरुआत हुई।उत्कृष्ट संचालन यश कौशल द्वारा किया गया। आयोजन में पधारने वाले कवि विनोद सिंह गुर्जर, सुरेश चंद्र अस्थाना, यश कौशल, भगवान दास तरंग, राधेश्याम गोयल, अनिरुद्ध कुशवाह, संध्या मिश्रा "मयूरी", सुखप्रीत सिंह सुखी, राजलक्ष्मी मोहंती,
दशरथ जी ठाकुर, पायल परदेशी, मीनाक्षी मनीष यादव एवं हितेश कदम द्वारा उत्कृष्ट काव्य पाठ किया गया।
कार्यक्रम के अंत में रात्रिभोज कर सभी का आभार संस्था के अध्यक्ष एस.सी. अस्थाना ने द्वारा व्यक्त किया गया।

Post Views : 274

यह भी पढ़ें

Breaking News!!