image

दिन भर चलता रहा आरोप-प्रत्यारोप का दौर, विपक्ष ने मणिपुर तो भाजपा ने बंगाल और राजस्थान को लेकर उठाए सवाल

भाजपा द्वारा बंगाल और राजस्थान में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार की घटनाओं का जिक्र करने पर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप और तेज हो गया है।मणिपुर के मुद्दे को विपक्षी दलों द्वारा हवा देने और राजस्थान बंगाल में हुई घटनाओं पर उसकी चुप्पी पर भाजपा ने सवाल उठाया है।भाजपा के इस रुख को विपक्ष ने उत्तर पूर्वी राज्य की स्थिति पर बहस से बचने के लिए ध्यान भटकाने वाली रणनीति करार दिया।

भाजपा द्वारा बंगाल और राजस्थान में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार की घटनाओं का जिक्र करने पर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप और तेज हो गया है। मणिपुर के मुद्दे को विपक्षी दलों द्वारा हवा देने और राजस्थान, बंगाल में हुई घटनाओं पर उसकी चुप्पी पर भाजपा ने सवाल उठाया है।

विपक्ष ने भाजपा पर बोला हमला

भाजपा के इस रुख को विपक्ष ने उत्तर पूर्वी राज्य की स्थिति पर बहस से बचने के लिए ध्यान भटकाने वाली रणनीति करार दिया। वहीं, भाजपा के आइटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने शनिवार को कहा कि हाल ही में मालदा जिले में दो आदिवासी महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की गई। अपने दावे के समर्थन में उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर घटना का एक धुंधला वीडियो अपलोड किया।

भाजपा ने क्या कहा?

वहीं, केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने कहा कि बहुत कम लोग हैं जो महिलाओं का स्कोरकार्ड रखने में सक्षम हैं। दोनों मोर्चों पर यानी नीचता और जानबूझकर की गई अज्ञानता में कांग्रेस ने अच्छा स्कोर किया है। वंशवाद अनुमति दे तो संसद में चर्चा करें। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि मणिपुर में जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन बंगाल में जो हुआ वह उससे भी ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण है। लोग मणिपुर की घटना पर आक्रोश व्यक्त कर रहे थे, वैसी ही बर्बर घटना बंगाल में हुई।

जयराम रमेश सहित कई नेताओं ने साधा निशाना

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि एक मंत्री के रूप में उनकी विफलताओं पर उनसे सवाल किए जाते हैं। वह लैंगिक तर्क के पीछे छिपना पसंद करती हैं। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री के सहयोगी राजस्थान के मुद्दे को हवा देकर मणिपुर में हुई त्रासदी से ध्यान भटका रहे हैं। वहीं कपिल सिब्बल ने कहा कि मणिपुर को आगे ले जाने का एकमात्र रास्ता मुख्यमंत्री बीरेन सिंह को बर्खास्त करना है।

तृणमूल ने क्या कहा?

इस मामले पर तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा कि भाजपा अन्य राज्यों में फर्जी खबरों के जरिये मणिपुर मुद्दे से लोगों का ध्यान भटका रही है।

Post Views : 227

यह भी पढ़ें

Breaking News!!