image

अफगानिस्तान में बाढ़ ने मचाई भीषण तबाही, 31 लोगों की मौत; 74 घायल

अफगानिस्तान में भारी बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। देश में पिछले 72 घंटे में बाढ़ से कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई है जबकि 74 लोग घायल हो गए हैं और 41 लोग लापता हैं। तालिबान के नेतृत्व वाले प्राकृतिक आपदा प्रबंधन राज्य मंत्रालय के प्रवक्ता शफीउल्लाह रहीमी ने बताया कि बाढ़ के कारण 250 मवेशियों की भी मौत हो गई है।

अफगानिस्तान में भारी बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। देश में पिछले 72 घंटे में बाढ़ से कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 74 लोग घायल हो गए हैं और 41 लोग लापता हैं। टोलो न्यूज ने तालिबान के नेतृत्व वाले प्राकृतिक आपदा प्रबंधन राज्य मंत्रालय के प्रवक्ता शफीउल्लाह रहीमी के हवाले से यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि बाढ़ के कारण 250 मवेशियों की भी मौत हो गई है।

देश में अब तक 31 लोगों की मौत

रहीमी ने बताया कि भारी बाढ़ के कारण 600 घर और सैकड़ों एकड़ जमीन क्षतिग्रस्त हो गई है। उन्होंने कहा कि देश में बाढ़ की शुरुआत तीन दिन पहले हुई थी और अब तक इससे करीब 31 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 74 लोग घायल हैं। 604 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

तीन से अधिक शव को किया गया बरामद

वहीं, तालिबान के नेतृत्व वाले प्राकृतिक आपदा प्रबंधन विभाग के प्रमुख फैजुल्ला जलाल ने कहा कि अब तक 30 से अधिक शव को बरामद किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। इस बीच बाढ़ से प्रभावित लोगों ने तालिबान और मानवीय संगठनों से उन्हें आश्रय और अन्य बुनियादी जरूरतें प्रदान करने का आग्रह किया।

सहायता पर किया जा रहा कामः प्रांतीय गवर्नर

वहीं, तालिबान के नेतृत्व वाले प्रांतीय गवर्नर बख्तियार माज ने कहा कि वे बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए भोजन और आश्रय सहायता पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन मंत्रालय, लोक कार्य मंत्रालय और आंतरिक मंत्रालय की हमारी टीमें रास्ते में हैं। हम सभी समस्याओं का समाधान करेंगे।"

Post Views : 237

यह भी पढ़ें

Breaking News!!