image

शिव वाटिका में श्रीमद भागवत सप्ताह का भव्य शुभारम्भ

दिनेश अगरिया

आगरा शमसाबाद रोड महादेव नगर स्तिथ शिव वाटिका मैरिज होम में आज सात दिवसीय श्रीमद भागवत सप्ताह एवं ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ हो गया जिसकी कलश यात्रा निकाली गई नेहरू एंक्लेव से प्रारंभ होकर राजेश्वर महादेव मंदिर होते हुए भागवत स्थल शिव वाटिका में सैकड़ो की संख्या में पहुंची। कथा व्यास विख्यात सरस् कथावाचक श्री भगवान दास शास्त्री जी का यात्रा में स्वागत किया गया और महिलाओं द्वारा संगीत की धुन में प्रभु की भक्ति में लीन होते हुए नृत्य करते हुए यात्रा सम्पन्न हुई। राष्ट्रीय योगसेवक संघ की जोनल पार्क मित्र मंडल आगरा शाखा के योग गुरु एवं भारतीय योग संस्थान के दक्षिणी जिला प्रमुख श्री विष्णु प्रकाश शुक्ला जी द्वारा आयोजित इस सात दिवसीय श्रीमद् भागवत सप्ताह के प्रथम दिन आज भगवान दास शास्त्री जी ने श्रोताओं को कथा सुनाते हुए कहा कि भागवत जैसे आयोजन से व्यक्ति के मन में अथाह शांति और भक्ति भाव उतपन्न होता है। मनुष्य को 100 तीर्थो से अधिक पुण्य एक भागवत से मिल जाता है मनुष्य को स्वयं के कल्याण हेतु ईश्वर की भक्ति करनी होगी। भागवत आयोजन के सात दिन कथा पंडाल में प्रभु स्वयं उपस्तिथ रहते हैं श्रीमद् भागवत कथा का जो व्यक्ति रसपान करता है वह बड़ा ही भाग्यशाली होता है। कथा के मुख्य व्यवस्थापक जोनल पार्क मित्र मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष ने बताया कि कथा 29 जुलाई तक चलेगी जिसका लाइव प्रसारण 12 बजे से 5 बजे तक फेसबुक और यूट्यूब के माध्यम से होगा साथ ही जोनल पार्क में होने वाला नियमित योग शिविर 29 जुलाई तक 6 से 7 बजे तक कथा पंडाल में ही प्रतिदिन आयोजित होगा एवं शाम 8 से 9 बजे तक प्रतिदिन ध्यान क्रिया कराई जाएगी। कथा आयोजन में ज़ोनल पार्क मित्र मंडल के योगसेवक सेवाएं दे रहें। योगसेवक शिव वाटिका में ही अब योग करेंगे। मुख्य रूप से डॉ वी के शर्मा , जी एल तोमर, दिनेश अगरिया, राघवेंद्र शर्मा , वीरेंद्र शर्मा ,रमन गुप्ता, संजय शर्मा, उमेश वर्मा, साधना शर्मा, जरीना खान, संतोष गुप्ता, अनुराधा सिंह, संगीता चौधरी, शोभना सिंह, सविता गुप्ता आदि योगसेवकों ने व्यवस्था संभाली।।

Post Views : 219

यह भी पढ़ें

Breaking News!!