image

हर और हरि को समर्पित काव्यगोष्ठी आयोजित

विनोद सिंह गुर्जर

महू। अखिल भारतीय काव्य मंजूषा साहित्य वल्लरी मंच के तत्वावधान में पावन शिवमास व अधिकमास के संगम पर विषय हरि-हर भक्ति पर तरंग काव्यगोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें भारत के विभिन्न स्थानों के कवि-कवयित्रियों ने अपनी भागीदारी दी। इस अध्यात्मिक आयोजन का प्रारंभ सरस्वती वंदना के साथ संध्या मिश्रा (मयूरी), महू ने किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ गज़लकार आदरणीय जयसिंह आर्य, नई दिल्ली ने आयोजन की समीक्षा करते हुये मधुर कंठ से गजल सुनाई इसी क्रम में मुख्य अतिथि  वरिष्ठ साहित्यकार आदरणीय जीवनप्रकाश आर्य, उज्जैन ने सभी साहित्य धर्मियों से पूर्ण हिंदी में या गजल को उर्दू में लिखने  पर बल देते हुये अपने सुंदर भाव शिल्प द्वारा काव्य रस बिखेरा। भगवान हरि और हर को समर्पित गोष्ठी में पटल संस्थापक कवि विनोद सिंह गुर्जर, महू, कवि अनिल पांचाल (सेवक), उज्जैन, कवि सुभाष शर्मा, इंदौर, लेखिका आशा मानधन्या, इंदौर, लेखिका निशा भास्कर, नई दिल्ली, गायिका अर्चना पंडित, इंदौर, कवि सुरेश चंद्र अस्थाना, महू, कवयित्री डाॅ. कृष्णा जोशी, इंदौर, लेखिका सपना सीपी. साहू (स्वप्निल), इंदौर निमाड़ी गीतकार ओम प्रकाश कुशवाह, धामनोद, कवि यश कौशल, महू, वरिष्ठ लेखिका अमिता मराठे, इंदौर, वरिष्ठ कवि राधेश्याम गोयल जी, कोदरिया महू सहभागी रहे। इस कार्यक्रम का सुंदर  संयोजन सपना सीपी. साहू (स्वप्निल) द्वारा किया गया। उत्कृष्ट संचालन कवि रामदास गुर्जर, भरतपुर, राजस्थान ने किया। आभार वरिष्ठ कवि विनोद सिंह गुर्जर ने माना। तत्पश्चात् वित्सर्जन मंत्र के साथ समापन हुआ।

Post Views : 296

यह भी पढ़ें

Breaking News!!