image

Chandrayaan-3 की सफलता के लिए आनंद महिंद्रा भी करे रहे हैं प्रार्थना, नजदीक है फैसले की घड़ी

चंद्रयान -2 के असफल होने के बाद आज भारत के साथ पूरी दुनिया की नजर चंद्रयान-3 मिशन की और है। आपको बता दें कि 23 अगस्त (बुधवार) को चंद्रयान-3 चंद्रमा पर लैंड करेगा। इसकी सफल लैंडिंग को लेकर सब काफी उत्साहित है। महिंद्रा ग्रुप के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा ने भी इस मिशन को लेकर अपनी भावना सोशल मीडिया पर व्यक्त की है।

 देश में सबकी नजर चंद्रयान-3 पर है। इस बुधवार चंद्रयान चंद्रमा की सतह पर उतरेगा। ऐसे में पूरा भारत चंद्रमा मिशन को लेकर काफी उत्साहित है। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने चंद्रयान-3 के लिए उत्साह व्यक्त किया है। महिंद्रा ग्रुप के अध्यक्ष ने कहा कि वह चंद्रयान-3 मिशन की लैंडिंग के दौरान उसे देखेंगे और प्रार्थना भी करेंगे। इसी के साथ वह भारत की जय-जयकार करेंगे। इसको लेकर आनंद महिंद्रा ने एक्स हैंडल (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट किया।

आनंद महिंद्रा ने बताया कि वह चंद्रयान-3 के मिशन के लिए प्रार्थना करेंगे और सफल होने के बाद उसकी जय-जयकार भी करेंगे। इसके आगे उन्होंने कहा कि मैं इसरो (ISRO) का धन्यवाद करता हूं कि वह लाखों तकनीकी का इस्तेमाल करके अंतरिक्ष अन्वेषण पर काम करते हैं। ऐसे में वह हमारे कई सपनों को साकार भी कर देते हैं।
 

23 अगस्त को चंद्रयान-3 रचेगा इतिहास

आपको बता दें कि चंद्रयान-3 14 जुलाई 2023 को श्री हरिकोटा से लॉन्च हुआ था। 5 अगस्त को चंद्रयान-3 चंद्रमा के कक्ष में प्रवेश किया था। वह 23 अगस्त को चंद्रमा के सतह पर लैंड करेगा। इस मिशन में चंद्रमा पर खनिजों का जांच करने के लिए लैंडर और रोवर कॉन्फ़िगरेशन है। अगर यह मिशन पूरा होता है तो भारत पहला देश होगा जो चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा।

चंद्रयान-3 पर पूरी दुनिया की नजर

चंद्रयान-3 के मिशन पर पूरी दुनिया की नजर है। दरअसल कई देशों ने चंद्रमा के कक्ष पर  खनिजों की खोज करने का प्रयास किया था, परंतु वह सफल नहीं हो पाए थे। भारत का चंद्रमा-2 मिशन फेल हो गया था। ऐसे में आज भारत के साथ-साथ दुनिया के सभी देशों की नजर इस मिशन की तरफ है। अगर भारत का यह मिशन सफल हो जाता है तो भारत अंतरिक्ष में बाकी देशों की तुलना में काफी ऊंचा स्थान पा लेगा। 

 

Post Views : 306

यह भी पढ़ें

Breaking News!!