image

विज्ञानिकों ने रच दिया एक नया इतिहास

सुमन अग्रवाल "सागरिका"

विज्ञानिकों ने रच दिया एक नया इतिहास।
चन्द्रयान अब चाँद पर बना दिवस आज खास।

तेईस अगस्त को अब याद करेगी दुनिया सारी,
चन्द्रयान मिशन-3 की सफलता, जीत की तैयारी।

चन्द्रयान पहुँचा विधु पर दिया विजयी सन्देश,
ध्वजा फहरा आकाश में, गर्वित है पूरा देश।

इसरो ने इतिहास रचाया जग में पाया नाम,
कठिन परिश्रम किया, नही देखा सुबह-ओ-शाम।

बांटो आज मिठाइयां, खुशी का शुभ दिन आया,
वैज्ञानिकों ने विश्व में भारत का परचम लहराया।

विजय हासिल प्राप्त कर भारत का बढ़ाया मान,
इसरो के वैज्ञानिकों, तुम्हारे जज्बे को मेरा सलाम।

Post Views : 418

यह भी पढ़ें

Breaking News!!