image

विपक्षियों के पास जनता के बीच जाने का कोई मुद्दा नहीं,दरगाह के मामले को बेवजह दिया जा रहा तूल, इंतजार हुसैन

उत्तराखंड

रुड़की।भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन ने कहा कि कलियर दरगाह प्रबंधक को लेकर विपक्षीगण राजनीति कर रहे हैं।अपने वक्तव्य में उन्होंने कहा कि दरगाह क्षेत्र में नियाज के टेंडर प्रक्रिया में विपक्षी दलों द्वारा बेवजह का तूल दिया जा रहा है।विपक्षियों के पास आज जनता के बीच जाने का कोई मुद्दा नहीं है।उन्होंने कहा कि दरगाह पिछले काफी समय से भ्रष्टाचार का अड्डा रही है और जब से राज्य में भाजपा की सरकार आई है,भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है तथा यहां की व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है।उन्होंने कहा कि आज विपक्षी दलों के नेताओं के पास जनता में जाने के लिए कोई मुद्दा नहीं है।भाजपा सरकार में देश और प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है।भाजपा की नीति जल कल्याणकारी है और भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है,जिसमें सभी वर्गों के लोगों का हित सुरक्षित हैं।प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य लगातार प्रगति की दिशा में बढ़ रहा है,जिससे विपक्षी दालों के लोग घबराए हुए हैं।उन्होंने बताया कि उक्त् मामले को लेकर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें दरगाह मामलों से अवगत कराया जाएगा।अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जमीर हसन अंसारी,प्रदेश महामंत्री अनीस गौड,मोर्चा जिलाध्यक्ष अफजाल अली,पूर्व जिला महामंत्री राहुल मुल्तानी,पूर्व जिला उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद मुस्तकीम,शमशाद अली,इमरान देशभक्त,मोहम्मद साजिद,मोहम्मद शफीक,साजिद अली,शमशाद अहमद,मौहम्मद दानिश,अनीस कस्सार तथा जमील अहमद प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से शामिल रहेंगे।

Post Views : 138

यह भी पढ़ें

Breaking News!!