image

डॉ. विजय किशोर बंसल को मिली डॉक्टरेट की 16वीं मानद् उपाधि

-उद्योग प्रबंधन के क्षेत्र में पेरिस की यूनीवर्सिटी ने प्रदान की उद्यमी डॉ. विजय किशोर बंसल को उपाधि -द थेम्स इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ने ताजनगरी के डॉ. बंसल को दी डाक्टर ऑफ फिलॉसपी की उपाधि

ताजनगरी का नाम एक बार फिर से डॉ. विजय किशोर बंसल ने रौशन किया है। प्रमुख उद्यमी और समाजसेवी डॉ. बंसल को फ्रांस की द थेम्स इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ने डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की है।  ताजनगरी के समाजसेवी डॉ. विजय किशोर बंसल के कार्यों की प्रशंसा करते हुए पेरिस की यूनीवर्सिटी ने मानद उपाधि प्रदान की है। 

उद्योग प्रबंधन में प्रदान की उपाधि 
शहर के उद्योग जगत में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले डॉ. विजय किशोर बंसल ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। अपने उद्योग प्रबंधन से देश, दुनिया में पहचान स्थापित करने वाले डॉ. बंसल को 16वीं बार डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया है। डॉ. बंसल को थेम्स इंटरनेशनल यूनीवर्सिटी ने उद्योग प्रबंधन के क्षेत्र में मानद उपाधि प्रदान की है। उन्हें समाज के प्रति उदारता, सांस्कृतिक संवर्धन, समाज में सामाजिक समता- समरसता कायम रखने पर दी गयी है।

बाबा से मिली समाज सेवा की सीख को बढ़ा रहे आगे 
डॉ. विजय किशोर बंसल ने बताया कि अपने बाबा रामबाबू बंसल से समाज सेवा और धार्मिक कार्यो में सहयोग की प्रेरणा विरासत में मिली। समाज के प्रति निस्वार्थ भाव सेवा और निष्ठा को देखते हुए ये उनकी 16वीं मानक उपाधि है। इससे पहले उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लन्दन ने भी गत वर्ष सम्मानित किया था।


स्कूल, वृद्धाश्रम खोले, कर रहे है जरुरतमंदों की सेवा 
डॉ. विजय किशोर बंसल ने बच्चों की शिक्षा में सुधार लाने के इरादे से वह राजस्थान के करौली में विद्यालय और वृद्धाश्रम के जरीए जरुरतमंदों की सेवा कर रहे हैं। मैनपुरी में एक स्कूल को गोद लेकर संचालित कर रहे हैं। विजय किशोर बंसल ने कोरोना त्रासदी में गरीब एवं असहाय लोगों के बीच भोजन के करीब 25 लाख पैकेट बांटने का रिकॉर्ड कायम किया था। लॉकडाउन के दौरान 70 दिन तक पुलिस एवं प्रशासन की मदद से भोजन के करीब 12.5 लाख परिवारों तक खाद्य सामग्री के पैकेट तक पहुंचाए

Post Views : 327

यह भी पढ़ें

Breaking News!!