image

धर्मपाल ने बताया विकसित भारत एंबेसडर  का लक्ष्य 

डॉ दिलीप अग्निहोत्री 

लखनऊ. भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को प्रेरणा देते हैं. एक बार फिर उन्होंने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के अभियान में संकल्प होकर जुड़ने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि नमो ऐप पर प्रदेश में दो करोड़ से अधिक लोगों को जोड़कर विकसित भारत एंबेसडर बनाने के लक्ष्य की प्राप्ति में सभी को सामूहिकता के साथ जुटना है। धर्मपाल सिंह  पार्टी के राज्य मुख्यालय पर प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एवं सह संयोजक तथा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी तथा सह प्रभारी के साथ बैठक में आगामी संगठनात्मक अभियानों की कार्ययोजना पर चर्चा कर रहे थे. य़ह बताया गया कि युवा मोर्चा का नवमतदाता अभियान, महिला मोर्चा का कमल मित्र, लखपति दीदी तथा चाय पर चौपाल जैसे कार्यक्रम युवाओं एवं महिलाओं के बीच भारतीय जनता पार्टी की  विचारधारा तथा भाजपा सरकारों के जनकल्याणी कार्यों को पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। इसके साथ ही अनुसूचित जाति मोर्चा का बस्ती संपर्क, किसान मोर्चा का किसान संवाद, अल्पसंख्यक मोर्चा का स्नेह संवाद जैसे अभियानों से सतत संवाद की प्रक्रिया आगे बढ़ती है। मिशन 2024 के लिए सभी को कार्यकर्ता भाव से कार्य करते हुए निश्चित विजय के संकल्प को पूर्ण करना है।

Post Views : 104

यह भी पढ़ें

Breaking News!!