image

राष्ट्रधर्म विशेषांक का लोकार्पण 

.

अयोध्या धाम. राष्ट्रधर्म ने विशेषांक  राम मंदिर आंदोलन पर समर्पित विशेषांक प्रकाशित किया है. इसमें आंदोलन का नेतृत्व करने वाले संतों, वरिष्ठ प्रचारकों एवं आंदोलन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं का उल्लेख किया गया है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डा. कृष्ण गोपाल, क्षेत्र सह प्रचार प्रमुख मनोज कांत
सह क्षेत्र संपर्क प्रमुख मनोज ने इस विशेषांक का लोकार्पण किया. 
 इस अवसर पर डा. कृष्ण गोपाल ने कहा कि राम मंदिर जैसा आंदोलन पूरे विश्व में कहीं नहीं हुआ। आज सारे विश्व में राम की यशकीर्ति फैली है।उन्होंने कहा कि आज कुछ लोग राम का प्रमाण मांगते हैं। राम का नाम आज करोड़ों लोग अपने मन में स्थिर कर रखे हैं। इससे बड़ा प्रमाण क्या हो सकता है। राम के नाम पर नगरों व गांवों के नाम हैं। राम लोकजीवन में बस गये हैं। राम इस देश की अंतरात्मा बन चुके हैं। आसुरी शक्तियां हिन्दू समाज का नामोनिशान मिटा देना चाहती थीं। हजारों मंदिरों का विध्वंस किया गया। लाखों लोगों की हत्या और करोड़ों लोगों का मतांतरण किया गया।
 असहाय हिन्दू समाज के लिए संत समाज साथ खड़ा हो गया।

Post Views : 103

यह भी पढ़ें

Breaking News!!